Jharkhand

Jharkhand: अंडर-14 राष्ट्रीय चैंपियन झारखंड फुटबॉल टीम ने CM हेमंत से की मुलाकात, बोले- युवा खिलाड़ियों पर गर्व

झारखंड राजनीति
Spread the love

Jharkhand: अंडर-14 राष्ट्रीय चैंपियन झारखंड फुटबॉल टीम ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की।

Jharkhand News: झारखंड की अंडर-14 बालक फुटबॉल टीम (Boys Football Team) ने मध्य प्रदेश के उमरिया में आयोजित 69वीं SGFI राष्ट्रीय स्कूली चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। बता दें कि विजेता टीम ने झारखंड विधानसभा में सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) से मुलाकात की, जहां सीएम ने खिलाड़ियों को गले लगाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Pic Social Media

खिलाड़ियों की प्रतिभा राज्य का गौरव: सीएम हेमंत

मुलाकात के दौरान सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने कहा, ‘झारखंड के युवा खिलाड़ियों की मेहनत, प्रतिभा और जज्बा राज्य का गौरव है। ये बच्चे लगातार देश में झारखंड का नाम रोशन कर रहे हैं।’ उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य में खेल और खिलाड़ियों की अपार संभावनाएं हैं और उनकी सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ खिलाड़ियों को मजबूत आधार प्रदान करने में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ेंः Jharkhand: आदिवासी प्रतिनिधियों का CM हेमंत सोरेन ने किया गर्मजोशी से स्वागत, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

सरकार की खेल नीतियों से मिल रहा प्रोत्साहन

खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री को कहा कि झारखंड सरकार की खेल नीतियां, प्रोत्साहन योजनाएं और जेईपीसी का निरंतर सहयोग उन्हें लगातार बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है। सीएम ने खिलाड़ियों की बात सुनकर मुस्कुराते हुए कहा कि आने वाले दिनों में खेल सुविधाओं और प्रशिक्षण को और मजबूत किया जाएगा जिससे झारखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयां छू सकें।

रोमांचक फाइनल में पंजाब को दी मात

टूर्नामेंट के फाइनल में झारखंड ने पंजाब को रोमांचक पेनल्टी शूटआउट में 6-5 से हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। इससे पहले क्वार्टर फाइनल में CISCE को 2-0 और सेमीफाइनल में मिजोरम को 3-0 से हराकर टीम ने फाइनल में जगह बनाई थी। सेमीफाइनल में आदित्य, विक्की और सत्यम ने शानदार गोल दागे थे।

ये भी पढ़ेंः Jharkhand: सिकनी कोयला परियोजना फिर शुरू होने को तैयार, हेमंत सरकार की बड़ी पहल से मिलेगी नई रफ्तार

सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने विजेता टीम के साथ फोटो खिंचवाई और सभी खिलाड़ियों व कोचिंग स्टाफ को व्यक्तिगत रूप से शुभकामनाएं दीं। इस मुलाकात ने युवा खिलाड़ियों का उत्साह दोगुना कर दिया है।