MP News

MP News: उज्जैन को मिला अपना आकाशवाणी केंद्र, CM मोहन यादव ने किया भव्य शुभारंभ

मध्यप्रदेश राजनीति
Spread the love

MP News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने 179 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया और आकाशवाणी (All India Radio) के नए रेडियो केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने श्रोताओं को जय महाकाल कहकर संबोधित किया और नगर वासियों को उज्जैन आकाशवाणी केंद्र के शुभारंभ की बधाई दी।

विद्यापति नगर में नए रेडियो स्टेशन का उद्घाटन

विद्यापति नगर में बनाए गए नए रेडियो स्टेशन (New Radio Stations) का उद्घाटन सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने किया। सीएम यादव ने आकाशवाणी के माध्यम से श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘जय श्री महाकाल, ये आकाशवाणी का उज्जैन केंद्र है। आप सभी श्रोताओं को सीएम डॉ. मोहन यादव की ओर से प्रथम प्रसारण पर हार्दिक अभिनंदन।’

ये भी पढ़ेंः MP News: भोपाल में राष्ट्रीय रोइंग चैंपियनशिप का आगाज, CM मोहन यादव ने किया शुभारंभ

उज्जैन को अब मिलेगा आधुनिक आकाशवाणी केंद्र

सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने कहा कि आजादी के बाद से उज्जैन में आकाशवाणी केंद्र की मांग थी और अब यह सपना सच हुआ है। केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने भी आकाशवाणी केंद्र की सभी को बधाई दी और जय श्री महाकाल के जयकारे लगाए। इस अवसर पर सीएम यादव ने 179 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया। यह प्रदेश का 20वां आकाशवाणी केंद्र है।

30 किलोमीटर तक कवरेज और स्थानीय रोजगार के अवसर

उज्जैन आकाशवाणी केंद्र के प्रमुख राजेश भट्ट ने कहा कि नया केंद्र एफएम बैंड 102.5 मेगाहर्ट्ज पर संचालित होगा, इसका प्रसारण सुबह 5.55 बजे से रात 11.10 बजे तक होगा और कवरेज 20 से 30 किलोमीटर तक रहेगा। उन्होंने बताया कि केंद्र के संचालन के लिए उज्जैन के लगभग 70 युवाओं को उद्घोषक, मालवी कार्यक्रम, महिला सभा, ग्राम सभा, युववाणी आदि के लिए भर्ती कर प्रशिक्षण दिया गया है।

ये भी पढ़ेंः MP News: CM मोहन यादव का बड़ा कदम, पंचायतों के लिए मास्टर प्लान बनाने की अपील

स्थानीय कलाकारों और सिंहस्थ महोत्सव की जानकारी के लिए अवसर

आकाशवाणी केंद्र के शुभारंभ से न केवल स्थानीय कलाकारों को रोजगार मिलेगा, बल्कि सिंहस्थ महोत्सव की तैयारियों और अन्य योजनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी जनता तक आसानी से पहुंच सकेगी। सीएम मोहन यादव की पहल से उज्जैन के लोगों को अब आधुनिक और सशक्त रेडियो माध्यम उपलब्ध होगा।