Noida Airport

Noida Airport: 30 अक्टूबर नहीं फिर कब होगा नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन, पढ़िए पूरी डिटेल

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट नोएडा
Spread the love

Noida Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन की तारीख में एक बार फिर बदलाव किया गया है।

Noida Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन की तारीख (Date) में एक बार फिर बदलाव किया गया है। पहले यह एयरपोर्ट (Airport) 30 अक्टूबर 2024 को शुरू होने वाला था, लेकिन अब इसमें थोड़ी और देरी होगी। सूत्रों के मुताबिक, नई तारीख का ऐलान जल्द किया जाएगा। एयरपोर्ट का निर्माण कार्य तेजी से अंतिम चरण में पहुंच चुका है और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। यात्रियों (Passengers) और स्थानीय लोगों को अब नई तारीख का बेसब्री से इंतजार है। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः क्या हाथ पर नंबर लिखने से आप अमीर बन सकते हैं?

तेजी से चल रहा है निर्माण कार्य

आपको बता दें कि जेवर स्थित इस एयरपोर्ट (Airport) के पहले चरण का काम लगभग पूरा हो चुका है, जिसमें एक रनवे भी शामिल है। 30 अक्टूबर तक शेष सभी कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। निर्माण कार्य तेजी से अंतिम चरण में है और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करके इसे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाया जा रहा है।

30 अक्टूबर को उद्घाटन की उम्मीद थी

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू (Minister Kinjarapu Rammohan Naidu) ने सितंबर में गाजियाबाद में आयोजित एक समारोह के दौरान 30 अक्टूबर को उद्घाटन की संभावना जताई थी। इस घोषणा के बाद से ही अटकलें तेज हो गई थीं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दिन एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे।

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी

लेकिन अभी तक न केंद्र सरकार, न राज्य सरकार और न ही नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (NIAL) ने उद्घाटन की तारीख की आधिकारिक घोषणा की है। सूत्रों के मुताबिक, अब नई संभावित तारीख नवंबर के पहले या दूसरे सप्ताह या फिर जनवरी 2026 में हो सकती है।

मौसम और त्योहारों के कारण हुई देरी

हवाई अड्डे के निर्माण कार्य में देरी का कारण हाल ही में हुई बारिश और अक्टूबर में आए त्योहारों की छुट्टियाँ बताई जा रही हैं। इसके अलावा, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) द्वारा अब तक एयरपोर्ट को ऑपरेशनल लाइसेंस जारी नहीं किया गया है, जो कि किसी भी हवाई अड्डे के उद्घाटन के लिए एक जरूरी प्रक्रिया है।

ये भी पढ़ेंः Skywalk: Noida 51-52 मेट्रो स्टेशन के यात्रियों के लिए अच्छी ख़बर आ गई

नवंबर या जनवरी में उद्घाटन की संभावना

सूत्रों की मानें तो निर्माण एजेंसी को सभी कार्य 30 अक्टूबर तक पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। हाल ही में अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान निर्माण एजेंसियों ने समय पर कार्य पूरा करने का भरोसा दिलाया था। संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नवंबर में एयरपोर्ट का निरीक्षण करेंगे और इसके बाद प्रधानमंत्री से उद्घाटन के लिए समय मांगा जाएगा।