MP News

MP News: भाई दूज पर लाड़ली बहनों को CM मोहन यादव का तोहफा, अब हर महीने मिलेंगे इतने रुपये

मध्यप्रदेश राजनीति
Spread the love

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भाई दूज के अवसर पर राज्य की लाड़ली बहनों के लिए बड़ी घोषणा की है।

MP News: मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने भाई दूज के मौके पर राज्य की लाड़ली बहनों (Ladli Behna) को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बहनों, युवाओं, किसानों और गरीबों के कल्याण के लिए निरंतर काम कर रही है। दीपावली के बाद मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि भाई दूज (Bhai Dooj) के अवसर पर लाड़ली बहना योजना के तहत बहनों को 250 रुपये का अतिरिक्त शगुन दिया जा रहा है। इसके साथ ही अब योजना के तहत हर माह 1500 रुपये की राशि दी जाएगी। पढ़िए पूरी खबर…

ये भी पढ़ेंः क्या हाथ पर नंबर लिखने से आप अमीर बन सकते हैं?

भगवान श्रीकृष्ण की बहन सुभद्रा का किया उल्लेख

सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा कि यह राशि बहनों को भगवान श्रीकृष्ण की बहन सुभद्रा की भावना के अनुरूप दी जा रही है। उन्होंने सभी लाड़ली बहनों को भाई दूज की शुभकामनाएं दीं और कहा कि राज्य सरकार बहनों, किसानों, युवाओं और गरीबों के कल्याण के लिए पूरी निष्ठा से काम कर रही है।

Pic Social Media

12 अक्टूबर को हुई थी 29वीं किस्त की ट्रांसफर

सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा कि 12 अक्टूबर को श्योपुर से लाड़ली बहना योजना की 29वीं किस्त जारी की गई थी। इस दौरान 1 करोड़ 26 लाख से अधिक बहनों के खातों में 1541 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की गई थी। उन्होंने कहा कि हमारी बहनें हमारा अभिमान हैं और सरकार उनके आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।

किसानों को भी दी गई राहत राशि

मुख्यमंत्री ने त्योहारों के इस क्रम को ‘सौगात देने का अवसर’ बताते हुए यह भी कहा कि किसानों को भी सरकार द्वारा भावांतर योजना का लाभ और प्राकृतिक आपदा से प्रभावित फसलों के लिए 1800 करोड़ रुपये की राहत राशि दी गई है। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि, ओलावृष्टि और पीला मोजेक जैसी समस्याओं पर सर्वे कराकर ज़िलों में किसानों को सहायता पहुंचाई गई।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

2028 तक लाड़ली बहनों को मिलेंगे 3000 रुपये प्रति माह

सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने आगे कहा कि दीपावली के बाद से बहनों को हर महीने 1500 रुपये मिलना शुरू हो जाएगा। इस राशि को वर्ष 2028 तक धीरे-धीरे बढ़ाकर 3000 रुपये प्रति माह कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि लाड़ली बहनों के लिए सरकार के खजाने में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं है।

लाड़ली योजना से आया घरों में सुख-समृद्धि: सीएम मोहन

मुख्यमंत्री ने हाल ही में आए एक सर्वे का हवाला देते हुए कहा कि जहां-जहां लाड़ली बहना योजना लागू की गई है, वहां घरों में सुख-समृद्धि और आर्थिक सुधार देखने को मिले हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार माताओं-बहनों के सम्मान की रक्षा और आर्थिक समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए संकल्पबद्ध है।

ये भी पढ़ेंः MP News: गोवर्धन पूजा पर CM मोहन ने गाय को खिलाया गुड़, किसानों के लिए की नई योजनाओं की घोषणा

चुनाव के वादे से लेकर योजना के विस्तार तक

सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने याद दिलाया कि चुनाव के समय बहनों को 1000 रुपये की सहायता दी गई थी, जो बाद में 1250 रुपये प्रति माह हुई और अब यह 1500 रुपये कर दी गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यह राशि लगातार बढ़ती रहेगी, और अगले 5 वर्षों में 3000 रुपये प्रति माह तक पहुंचाई जाएगी।