Tatkal Ticket

Tatkal Ticket: तत्काल टिकट के लिए लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं, इस तरह आसानी से मिलेगा टिकट

TOP स्टोरी Trending उत्तरप्रदेश बिजनेस
Spread the love

Tatkal Ticket: रेलवे यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर है।

Tatkal Ticket: रेलवे यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर है। अब तत्काल टिकट (Tatkal Ticket) के लिए टिकट काउंटर (Ticket Counter) की लंबी लाइनों में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्रयागराज मंडल में महाकुंभ के दौरान सफल प्रयोग के बाद अब एमयूटीएस (मोबाइल-अनारक्षित टिकटिंग सिस्टम) का व्यापक स्तर पर उपयोग किया जाएगा, जिससे टिकटिंग प्रणाली को और भी सहज और आधुनिक बनाया जा रहा है। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

प्रमुख स्टेशनों से होगी शुरुआत

आपको बता दें कि उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल (Prayagraj Division) में एमयूटीएस के उपयोग का आदेश जारी हो चुका है। प्रयागराज जंक्शन और कानपुर सेंट्रल जैसे बड़े स्टेशनों से इसकी शुरुआत होगी। टीटीई स्टेशन के मुख्य प्रवेश और निकास द्वार पर एमयूटीएस के साथ मौजूद रहेंगे और यात्रियों को तत्काल टिकट उपलब्ध कराएंगे। पहले चरण में 200 एमयूटीएस टीटीई को दिए जाएंगे, जिनमें महाकुंभ के दौरान प्रशिक्षित टीटीई को प्राथमिकता दी जाएगी।

ये भी पढ़ेंः Aadhar: UIDAI का नया आधार ऐप, एक झटके में अपडेट होगा नाम और पता

बिना टिकट आवागमन पर रोक

इस नई व्यवस्था का उद्देश्य रेलवे स्टेशनों पर अवैध आवागमन को रोकना है। योजना के तहत बिना टिकट कोई भी यात्री स्टेशन में प्रवेश या निकास नहीं कर सकेगा। इससे न केवल रेलवे के राजस्व का नुकसान रुकेगा, बल्कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी यह कदम महत्वपूर्ण साबित होगा। यह सुविधा यात्रियों के लिए भी सुगम होगी, क्योंकि उन्हें टिकट काउंटर या एटीवीएम मशीन तक जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

महीने के भीतर शुरू होगा संचालन

एमयूटीएस (MUTS) एक मोबाइल जैसी मशीन है, जिसमें छोटा प्रिंटर लगा होता है। यह यात्री को उसी तरह तत्काल टिकट उपलब्ध कराती है, जैसे काउंटर या एटीवीएम मशीन पर गंतव्य की दूरी बताकर टिकट लिया जाता है। यात्री सीधे टीटीई से टिकट खरीद सकेंगे, जिससे उनका समय बचेगा। प्रयागराज मंडल में इस महीने से इस व्यवस्था का संचालन शुरू हो जाएगा।

ये भी पढ़ेंः Train Ticket: रेल यात्रियों की बल्ले-बल्ले, टिकट पर मिलेगी 20% की छूट

यात्री सुविधा में होगा सुधार

प्रयागराज मंडल (Prayagraj Division) के सीनियर डीसीएम ने कहा कि पर्याप्त संख्या में एमयूटीएस मशीनें उपलब्ध हैं, और आवश्यकता पड़ने पर और मशीनें खरीदी जाएंगी। इस सुविधा के लागू होने से यात्री सुविधाएं और बेहतर होंगी। यह पहल न केवल यात्रियों के लिए समय की बचत करेगी, बल्कि रेलवे स्टेशनों पर व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाएगी।