जिलों में मंत्रियों को सौंपी गई झंडारोहण की जिम्मेदारी
Punjab News: 15 अगस्त को पंजाब में स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) का जश्न इस बार भी पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। मान सरकार (Mann Government) ने इस वर्ष का राज्य स्तरीय समारोह फरीदकोट के नेहरू स्टेडियम में आयोजित करने का निर्णय लिया है। समारोह में सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) मुख्य अतिथि होंगे और राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।


आपको बता दें कि मान सरकार ने स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) कार्यक्रमों का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत विधानसभा स्पीकर कुलतार संधवा फिरोजपुर में और डिप्टी स्पीकर जयकिशन सिंह रोड़ी फाजिल्का में झंडा फहराएंगे।
ये भी पढ़ेंः Punjab: स्कूलों में शुरू होगी नशा मुक्ति की पढ़ाई, CM मान और केजरीवाल ने फाजिल्का में की शुरुआत
मंत्रियों को दी गई जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री के साथ-साथ अन्य जिलों में भी मंत्रियों और अधिकारियों को तिरंगा फहराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विधानसभा स्पीकर कुलतार संधवा फिरोजपुर में और डिप्टी स्पीकर जयकिशन सिंह रोड़ी फाजिल्का में झंडा फहराएंगे। इसके अलावा, रूपनगर में हरपाल सिंह चीमा, लुधियाना में अमन अरोड़ा, शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) में बलजीत कौर, संगरूर में संजीव अरोड़ा, अमृतसर में स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह, गुरदासपुर में हरदीप सिंह मुंडियां, तरनतारन में लाल चंद कटारूचक, मनसा में लालजीत सिंह भुल्लर, मोगा में शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस, पटियाला में हरभजन सिंह ईटीओ, बठिंडा में बरिंदर गोयल, पठानकोट में डॉ. रवजोत सिंह, जालंधर में तरूणप्रीत सोंड, मोहाली में गुरमीत सिंह खुड्डियां और होशियारपुर में मोहिंदर भगत तिरंगा फहराएंगे। बाकी जिलों में यह जिम्मेदारी जिला उपायुक्तों को दी गई है।
ये भी पढ़ेंः Punjab में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, मान सरकार यह टेस्ट करेगी फ्री
भव्य आयोजन की तैयारी
पंजाब सरकार (Punjab Government) ने स्वतंत्रता दिवस को भव्य और उत्साहपूर्ण तरीके से मनाने के लिए सभी तैयारियां शुरू कर दी हैं। फरीदकोट में आयोजित होने वाला राज्य स्तरीय समारोह इस बार विशेष आकर्षण का केंद्र होगा।
