Uttarakhand

Uttarakhand पंचायत चुनाव में BJP की बड़ी जीत, CM धामी ने दी बधाई

उत्तराखंड राजनीति
Spread the love

Uttarakhand News: उत्तराखंड में जिला पंचायत (District Panchayat) सदस्यों की 358 सीटों पर हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस बार बीजेपी, कांग्रेस और कई निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन बीजेपी (BJP) ने अपनी रणनीति और जनसमर्थन के दम पर बढ़त बना ली। पढ़िए पूरी खबर…

बीजेपी को 124 और कांग्रेस को 94 सीटें

चुनाव परिणामों के मुताबिक, बीजेपी के सीधे प्रत्याशियों को 101 सीटें मिलीं, जबकि बीजेपी समर्थित उम्मीदवारों को 23 सीटें प्राप्त हुईं। इस तरह बीजेपी गठबंधन को कुल 124 सीटें मिलीं। वहीं कांग्रेस के सीधे प्रत्याशियों ने 64 सीटों पर जीत दर्ज की और सहयोगी उम्मीदवारों को 30 सीटें मिलीं, जिससे कांग्रेस गुट को कुल 94 सीटें मिलीं।

ये भी पढ़ेंः Uttarakhand बना देश का पहला राज्य, इन कार्डधारकों को मिलेगा फ्री गैस रिफिल का लाभ

बीजेपी को कांग्रेस पर 30 सीटों की बढ़त

आंकड़ों के हिसाब से देखा जाए तो बीजेपी ने कांग्रेस पर 30 सीटों की स्पष्ट बढ़त बनाई है। 358 में से अब तक घोषित सीटों में से बीजेपी और उसके सहयोगियों को 124 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस और उसके सहयोगियों को 94 सीटें मिलीं। यह संकेत है कि प्रदेश में बीजेपी अब भी अपनी मजबूत स्थिति बनाए हुए है।

सीएम धामी ने दी बधाई और शुभकामनाएं

सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने जीतने वाले सभी प्रत्याशियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों से मिलकर सरकार के साथ समन्वय में क्षेत्र के विकास के लिए काम करने का आग्रह भी किया।

12 जिलों में बीजेपी के दबदबे का अनुमान

राज्य के 12 जिलों में हुए पंचायत चुनावों में कांग्रेस को अधिकतर जगहों पर हार का सामना करना पड़ा है। बीजेपी ने एक बार फिर अपनी पकड़ साबित की है। पार्टी के कई नेताओं ने दावा किया है कि इन 12 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर बीजेपी समर्थित उम्मीदवारों की जीत तय मानी जा रही है।

ये भी पढ़ेंः Uttarakhand में अग्निवीरों को मिलेगा नया अवसर, टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स में होगी सीधी तैनाती: CM Dhami

बीजेपी ने दोहराया अपना वर्चस्व

इस चुनावी नतीजे ने साफ कर दिया है कि उत्तराखंड (Uttarakhand) की ग्रामीण राजनीति में भी बीजेपी का प्रभाव बरकरार है। जहां एक ओर कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया और सरकार पर सवाल उठाए हैं, वहीं बीजेपी ने अपने प्रदर्शन से विपक्ष को जवाब दे दिया है।