Greater Noida West की इस सोसायटी में पानी की किल्लत ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इस सोसायटी (Society) में पानी की किल्लत (Water Shortage) ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। करोड़ों की कीमत वाले इन विला (Villa) में रहने वाले 188 परिवार बीते 10 दिनों से बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। परेशान होकर शुक्रवार को सोसायटी निवासियों ने मेंटेनेंस ऑफिस (Maintenance Office) के बाहर हंगामा किया और पानी की समस्या का समाधान न होने पर नाराजगी जताई।

यह मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पंचशील ग्रीन-2 सोसायटी (Panchsheel Green-2 Society) का है। निवासियों के मुताबिक, सोसायटी की पानी की मोटर 10 दिन पहले फुंक गई थी, लेकिन मेंटेनेंस टीम ने अब तक उसे बदला नहीं है। लगातार शिकायतों के बावजूद बिल्डर की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों का कहना है कि उन्हें न तो नियमित पानी मिल रहा है और न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया जा रहा है।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के इस पार्क में खेलने गया 6 साल का मासूम, फिर हुआ दर्दनाक हादसा
भीषण गर्मी में हाल बेहाल
इस भीषण गर्मी में एक-एक बूंद पानी के लिए लोग तरस रहे हैं। स्थिति यह है कि पूरे दिन में सिर्फ एक घंटे के लिए ही पानी दिया जा रहा है। वह भी तब, जब टावरों की सप्लाई रोककर विला को प्राथमिकता दी जाती है। इससे घरेलू कामकाज तो प्रभावित हो ही रहे हैं, साथ ही बच्चों और बुजुर्गों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
टैंकर मंगवाने में रोज 500 रुपये का खर्च
पानी की सप्लाई न मिलने के कारण लोगों को बाहर से पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं, जिस पर हर परिवार का रोज करीब 500 रुपये का खर्च आ रहा है। निवासियों का कहना है कि समय पर मेंटेनेंस चार्ज देने के बावजूद उन्हें बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी ख़बर
जल्द समाधान नहीं हुआ तो होगा विरोध प्रदर्शन
नाराज निवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही पानी की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह सामूहिक रूप से विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने मेंटेनेंस टीम और बिल्डर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मांग की है कि मोटर को जल्द से जल्द बदला जाए और नियमित पानी आपूर्ति बहाल की जाए।
