Punjab

Punjab: CM मान के निर्देश पर स्वास्थ्य मंत्री का पटियाला अस्पताल में किया औचक निरीक्षण

पंजाब राजनीति
Spread the love

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने मरीजों की सुनीं शिकायतें

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम उठाया गया है। लुधियाना उपचुनाव में जीत के बाद भी सीएम का ध्यान जनता की समस्याओं पर केंद्रित है। उनके निर्देश पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने पटियाला के सरकारी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और मरीजों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतें सुनीं।

Pic Social Media

मरीजों से लिया फीडबैक

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह (Minister Dr. Balbir Singh) ने अस्पताल के विभिन्न विभागों का जायजा लिया और चिकित्सा स्टाफ से स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति पर फीडबैक लिया। उन्होंने भर्ती मरीजों से बातचीत की, उनकी समस्याओं को समझा और अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के लिए निर्देश दिए। डॉ. बलबीर सिंह ने चिकित्सा कर्मियों को सख्त हिदायत दी कि मरीजों के इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

ये भी पढ़ेंः Punjab: CM भगवंत मान का बड़ा फैसला, 2.70 लाख छात्रों को मिलेगा वजीफा

Pic Social Media

स्वास्थ्य सेवाएं सरकार की प्राथमिकता

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह (Minister Dr. Balbir Singh) ने कहा कि सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। सीएम ने सभी जनप्रतिनिधियों को अपने क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए हैं। सरकार आम आदमी क्लिनिकों के विस्तार, गर्भवती महिलाओं के लिए बेहतर चिकित्सा व्यवस्था और जरूरतमंदों को समय पर इलाज उपलब्ध कराने जैसे कदमों पर तेजी से काम कर रही है।

ये भी पढ़ेंः Punjab: ‘AAP’ ने MLA विजय प्रताप को पार्टी से 5 साल के लिए निकाला, जानें क्यों हुई कार्रवाई?

शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान

सीएम भगवंत मान ने स्पष्ट किया है कि पंजाब की युवा आबादी को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना सरकार का मुख्य लक्ष्य है। स्वास्थ्य मंत्री का यह औचक निरीक्षण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसका उद्देश्य सरकारी अस्पतालों की स्थिति में सुधार लाना और जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है।