Delhi

Delhi: CM रेखा ने दिखाई 100 नई बसों को हरी झंडी, नरेला में शुरू हुआ नया DTC बस टर्मिनल

दिल्ली राजनीति
Spread the love

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से इस बात पर खुशी जताई कि नई देवी बसों में से कुछ का संचालन महिला ड्राइवर कर रही हैं।

Delhi News: दिल्ली की परिवहन व्यवस्था (Transport System) को और अधिक आधुनिक व पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में शुक्रवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Chief Minister Rekha Gupta) ने एक महत्वपूर्ण पहल की। उन्होंने नरेला सेक्टर A-9 में नवनिर्मित डीटीसी बस टर्मिनल का उद्घाटन किया और साथ ही 100 से अधिक नई ‘देवी बसों’ (Devi Buses) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। लगभग 2.63 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह अत्याधुनिक टर्मिनल सिर्फ 90 दिनों में बनकर तैयार हुआ है।

आपको बता दें कि इस नए बस टर्मिनल (New Bus Terminal) से 9 प्रमुख रूटों पर 75 बसों का संचालन शुरू होगा, जिनमें अधिकांश इलेक्ट्रिक बसें हैं। यह टर्मिनल लगभग 4000 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला है और यहां चार्जिंग, मेंटेनेंस और पार्किंग जैसी स्मार्ट सुविधाएं मौजूद हैं।

ये भी पढ़ेंः Delhi में महिलाओं को जल्द मिलेगा हर महीने 2500 रुपये का लाभ, CM रेखा गुप्ता ने दी जानकारी

2027 तक सार्वजनिक परिवहन को पूरी तरह इलेक्ट्रिक बनाने का लक्ष्य

कार्यक्रम में सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने कहा, ‘दिल्ली की सड़कों पर अब 2000 से अधिक इलेक्ट्रिक बसें दौड़ रही हैं और हमारा लक्ष्य है कि 2027 तक दिल्ली का पूरा सार्वजनिक परिवहन बेड़ा इलेक्ट्रिक हो।’ उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने जो वादा किया था कि हर डिपो और टर्मिनल को आधुनिक बनाया जाएगा, नरेला टर्मिनल और ये नई देवी बसें उसी वादे की पूर्ति हैं।

Pic Social Media

महिला ड्राइवरों की मौजूदगी ने बढ़ाया सशक्तिकरण का संदेश

मुख्यमंत्री ने इस बात पर विशेष संतोष जताया कि कुछ नई देवी बसों का संचालन महिला ड्राइवर कर रही हैं। उन्होंने इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि यह एक नए युग की शुरुआत है।

आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं नई बसें

नई लो-फ्लोर देवी बसें एयर कंडीशन्ड हैं और इनमें व्हीलचेयर फ्रेंडली सुविधा, पैनिक बटन, सीसीटीवी कैमरे, और रियल टाइम ट्रैकिंग सिस्टम जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं दी गई हैं।

दिल्ली की रंग-बिरंगी पहचान को बसों में भी मिली जगह

जब मुख्यमंत्री से नारंगी रंग की बसों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ‘दिल्ली रंग-बिरंगी है। यहां देश के हर राज्य के लोग रहते हैं, इसलिए हमारी बसें भी कई रंगों की होनी चाहिए।’

ये भी पढ़ेंः Delhi News: CM रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला, 8 लाख कारोबारियों को मिलेगा लाभ

मुख्य मार्गों से जुड़ेगा नया टर्मिनल

परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह (Dr. Pankaj Kumar Singh) ने कहा कि यह टर्मिनल पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, मोरी गेट, दिल्ली सचिवालय, उत्तम नगर और दिल्ली बॉर्डर जैसे प्रमुख स्थलों से आवागमन को सुगम बनाएगा। इससे उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के यात्रियों को बेहतर और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन सुविधा मिलेगी।

इस मौके पर सांसद योगेंद्र चंदोलिया, मुख्य सचिव धर्मेंद्र, डीटीसी के अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।