Punjab

Punjab सरकार का संकल्प, हर नागरिक को मिले सुरक्षित और पोषक आहार

पंजाब राजनीति
Spread the love

डॉ. बलबीर सिंह ने कहा- मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन का अधिक से अधिक लाभ उठाएं

Punjab News: सीएम भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार (Punjab Government) जनता को सुरक्षित और पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह (Minister Dr. Balbir Singh) ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे ‘सही खाओ, स्वस्थ रहो’ के सिद्धांत को अपनाएं और मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन (Mobile Food Testing Van) जैसी सरकारी सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

मिलावटखोरों पर सख्त कार्रवाई का ऐलान

डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि मिलावटी और दूषित खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि ऐसे लोग भविष्य में इस तरह की हरकत करने से डरें। उन्होंने कहा कि फूड सेफ्टी विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि वे समय-समय पर निगरानी और टेस्टिंग करें, जिससे आम जनता तक केवल सुरक्षित और पौष्टिक खाद्य सामग्री ही पहुंचे।

Pic Social Media

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर आयोजित समारोह में शामिल हुए मंत्री

स्वास्थ्य मंत्री फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफ.डी.ए.) पंजाब द्वारा विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2025 के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। यह समारोह महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (MGSIPA) में आयोजित किया गया, जिसमें ‘फूड सेफ्टी: साइंस इन एक्शन’ विषय पर आधारित सत्र आयोजित किए गए। विशेषज्ञों ने पंजाब की खाद्य सुरक्षा प्रणाली, चुनौतियों और समाधान पर अपने विचार साझा किए।

ये भी पढ़ेंः Punjab: CM मान के नेतृत्व में मान सरकार की बड़ी पहल, पशुपालकों को मिल रहा सीधा लाभ

प्राकृतिक खेती और जैविक भोजन की वकालत

डॉ. बलबीर सिंह (Dr. Balbir Singh) ने अपने संबोधन में कहा कि आधुनिक रसायनों और कीटनाशकों के बढ़ते उपयोग ने भोजन की गुणवत्ता को प्रभावित किया है। उन्होंने बताया कि पहले के समय में खेतों में पाए जाने वाले मेंढ़क और केंचुए प्राकृतिक खाद का काम करते थे और बिना रसायन के भी स्वस्थ फसलें उगती थीं। आज रासायनिक खेती ने ज़मीन की सेहत भी बिगाड़ी है और इंसानों की भी।

उन्होंने ताजे, रसायन-मुक्त और पोषणयुक्त भोजन को स्वास्थ्य की नींव बताया। मंत्री ने कहा कि वे स्वयं घर में बागवानी कर जैविक भोजन करते हैं और सभी नागरिकों को भी स्वच्छ खाना पकाने व उपभोग की आदत डालनी चाहिए।

ये भी पढ़ेंः Punjab: कपास की खेती को बढ़ावा देने के लिए पंजाब सरकार की बड़ी पहल, बीज पर मिल रही 33% सब्सिडी

ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में पहुंचेंगी टेस्टिंग वैन

डॉ. बलबीर सिंह (Dr. Balbir Singh) ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के मार्गदर्शन में चल रही यह पहल जल्द ही पूरे राज्य में और भी सशक्त रूप से लागू होगी। उन्होंने कहा कि मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन को शहरी ही नहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी सक्रिय रूप से तैनात किया जाएगा, जिससे हर नागरिक को सुरक्षित भोजन सुनिश्चित हो सके।