17 June 2025 Ka Rashifal

17 June 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

17 June 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

Pic Social Media

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 17 जून को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है और दिन मंगलवार है। षष्ठी तिथि दोपहर 2 बजकर 47 मिनट तक ही रहेगी। फिर पूरा दिन और पूरी रात पार कर के 18 जून की सुबह 7 बजकर 40 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। वहीं, 17 और 18 जून की देर रात 1 बजकर 2 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र लगा है। इसके अलावा, पंचक और पृथ्वी लोक की भद्रा भी है।

Pic Social Media

मेष राशि (Aries)  मेष राशि वालों का दिन शुभ है और आपकी वाणी में विशेष मिठास रहेगी जिससे संबंधों में सौहार्द बढ़ेगा। कार्यस्थल पर वरिष्ठों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा, जिससे अधूरे कार्यों में तेजी आएगी। आज आप किसी संस्था या प्रतिष्ठान से सम्मानित हो सकते हैं। पुराने मित्रों का साथ मिलेगा और कोई रुका हुआ शुभ समाचार मिलने की संभावना है। संतान से प्रसन्नता मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा परंतु अत्यधिक भागदौड़ से बचें। रात्रि का समय आनंद और आत्मिक संतोष में बीतेगा।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर की इस दिशा में लक्ष्मी-कुबेर की लगाएं तस्वीर, धन की कमी नहीं होगी!

वृष राशि (Taurus)   आज का दिन आपके लिए कोई निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचने के लिए रहेगा। आपके ऊपर काम का प्रेशर थोड़ा अधिक रहेगा, लेकिन फिर भी आप निर्णय सोच समझकर ही लें। कार्यक्षेत्र में आपको अपने जूनियर्स का पूरा साथ मिलेगा। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। आप अपने परिवार में किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा करने से बचें, नहीं तो बेवजह के वाद विवाद खड़े हो सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि के लोगों के लिए दिन वित्तीय दृष्टि से थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। अनावश्यक खर्चे बढ़ सकते हैं, विशेषकर विलासिता की वस्तुओं पर। यदि आप किसी रोग से पीड़ित हैं तो तकलीफ थोड़ी बढ़ सकती है। सामाजिक दायरे में कुछ अड़चनें आ सकती हैं, परंतु अचानक लाभ के योग भी बनेंगे। धर्म-कर्म या आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर झुकाव बढ़ेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, जिससे घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। संगीत, कला या रचनात्मक गतिविधियों में मन लगेगा।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपके मन में कुछ कामों को लेकर उथल-पुथल लगी रहेगी, जिससे आपका एक भी काम समय से नहीं हो सकेगा। आप जितनी मेहनत करेंगे, आपको उतना फल न मिलने से थोड़ी निराशा होगी, लेकिन आपको उससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। माता जी का कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है। आपको शेयर मार्केट आदि में इन्वेस्टमेंट किसी के कहने में आकर करने से बचना होगा। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लोगों को थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक रूप से थोड़ी अशांति, चिड़चिड़ापन और उदासी महसूस हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अपेक्षित परिणाम न मिलने के कारण मन में असंतोष रहेगा। माता-पिता का सहयोग और मार्गदर्शन राहत देगा। घर या वाहन संबंधी खर्च संभव है। ससुराल पक्ष से संबंधों में थोड़ी तल्खी आ सकती है, अतः वाणी में संयम और मधुरता बनाए रखें। कार्यों में स्थिरता लाने के लिए ध्यान और शांत रहना लाभदायक होगा।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: सोते समय बिस्तर के नीचे न रखें ये 3 चीजें, पैसों की बनी रहेगी तंगी!

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए समस्याएं लेकर आने वाला है। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। प्रॉपर्टी को लेकर यदि कोई वाद-विवाद चल रहा है, तो उसमें आप वरिष्ठ सदस्यों की सहमति से कोई निर्णय लें। आप अपने बिजनेस के काम को लेकर कहीं बाहर जा सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत पर आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको निराशा हाथ लगेगी, इसलिए आपको थोड़ा सोच समझकर चलना होगा।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि का दिन शुभ संकेत दे रहा है। आपके अधिकारों और संपत्ति में वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति या नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आप दूसरों के भले की सोचेंगे और सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे जिससे मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके लिए भाग्योदय का संकेत है। आप अपने गुरु, बुजुर्गों और शिक्षकों का सम्मान करें। उनका आशीर्वाद चमत्कारी सिद्ध हो सकता है। नए व्यवसाय या निवेश के लिए दिन शुभ है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके सम्‍मान में वृद्धि के योग हैं और आपको लाभ होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए सेहत के मामले में थोड़ा कमजोर रहने वाला है। जो विद्यार्थी कहीं बाहर जाकर पढ़ाई करने की सोच रहे हैं, तो उनके मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपके पास पड़ोस में यदि कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप रहें। आप यदि किसी काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आपका वह काम पूरा हो सकता है। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों की कोई डील फाइनल होगी।

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि के लोगों का दिन शिक्षा, ज्ञान और धर्म के क्षेत्र में प्रगति देने वाला रहेगा। यदि आप किसी परीक्षा या साक्षात्कार की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता के संकेत हैं। धार्मिक क्रियाकलापों में भागीदारी होगी, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। भाग्य का साथ मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। सामाजिक रूप से सम्मान बढ़ेगा। यात्रा का भी योग बन रहा है जो लाभकारी होगी। आपके मान सम्‍मान में वृद्धि होगी और आपके धन में वृद्धि योग हैं।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। आपकी संतान की कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती हैं। माताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगी, क्योंकि वह आपको कोई जिम्मेदारी देंगे, जिसे आप पूरा करने में ढील दे सकते हैं। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात होगी। आप अपने रिश्ते को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। धन को लेकर यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होती दिख रही है।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों का दिन सुख से भरा होगा। दिन विवेक और विश्लेषणात्मक सोच में बीतेगा। आप किसी नई खोज या रचनात्मक कार्य में लगे रहेंगे। व्यर्थ खर्चों से बचें और आवश्यकतानुसार ही व्यय करें। पारिवारिक स्तर पर थोड़ा अविश्वास का वातावरण बन सकता है, अतः संवाद में स्पष्टता रखें। सांसारिक सुख-सुविधाएं उपलब्ध होंगी। दफ्तर में अधीनस्थों और नौकर-चाकरों से सहयोग मिलेगा। संध्या के बाद किसी छोटी यात्रा के योग है, जो लाभकारी साबित होगी। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं।

मीन राशि (Pisces)  आज आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है, लेकिन आपके कामों में कुछ व्यवधान आएंगे। आप अपने काम को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लें। पिताजी का कोई पुराना रोग उभर सकता है, जो आपकी समस्याओं को बढ़ाएगा। आपको खर्च थोड़ा लिमिट में करने की आवश्यकता है। आप संतान की पढ़ाई को लेकर उनके गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं, लेकिन वाहनों का प्रयोग आपको थोड़ा सावधान रहकर करना होगा।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।