Greater Noida West

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इस सोसायटी में 45 मिनट तक लिफ्ट में अटकी 6 लोगों की जान

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट
Spread the love

Greater Noida West की इस सोसायटी में लिफ्ट अटकने की घटना सामने आई है।

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इस सोसाइटी (Society) में रविवार तड़के एक गंभीर हादसा सामने आया, जब एक ही परिवार के छह सदस्य लिफ्ट (Lift) में फंस गए। यह घटना थाना बीटा-2 क्षेत्र स्थित सीनियर सिटिजन सोसाइटी (Senior Citizens Society) की है। बताया जा रहा है कि घटना सुबह करीब साढ़े तीन बजे की है, जब परिवार वृंदावन से लौटकर सोसाइटी पहुंचा था। पढ़िए पूरी खबर…

लिफ्ट में फंसा परिवार

आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सीनियर सिटिजन सोसाइटी (Senior Citizens Society) में 8 जून की तड़के साढ़े तीन बजे एक बड़ी घटना घटी। एक ही परिवार के छह सदस्य लिफ्ट में फंस गए और लगभग 45 मिनट तक अंदर ही रहे। दूसरी मंजिल पर जाते समय लिफ्ट अचानक बंद हो गई, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida: ऐसा होगा ग्रेटर नोएडा का रेलवे स्टेशन, ट्रेन-मेट्रो और बस तीनों एक ही जगह

Pic Social Media

वृंदावन से लौट रहा था परिवार

थाना बीटा-2 क्षेत्र की इस सोसाइटी में मुकेश शर्मा का परिवार वृंदावन से लौटकर दूसरी मंजिल पर जा रहा था। मुकेश मेरठ के मेपल्स पब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल हैं। उनके बेटे शिवम और बेटी तरुषी भी साथ थे। लिफ्ट में सवार होते ही वह ओवरलोड होकर रुक गई। फंसे लोगों ने पहले सोसाइटी में मदद की गुहार लगाई, लेकिन कोई सहायता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने डायल-112 पर कॉल किया।

पीआरवी टीम ने लोहे की रॉड से खोली लिफ्ट

मौके पर पहुंची पुलिस रिस्पांस व्हीकल (PRV) टीम ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए तुरंत राहत कार्य शुरू किया। लोहे की रॉड की मदद से लिफ्ट का दरवाजा खोलने की कोशिश की गई। कड़ी मशक्कत के बाद लिफ्ट खोली गई और फंसे सभी छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

परिवार ने जताया पुलिस का आभार

करीब 45 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहने के कारण सभी लोग घबरा गए थे, लेकिन सुरक्षित बाहर निकलने के बाद उन्होंने राहत की सांस ली। परिवार ने पुलिस की तत्परता और मदद के लिए उनका धन्यवाद किया।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida West समेत लाखों लोगों के लिए अच्छी खबर

सोसाइटी प्रबंधन पर उठे सवाल

इस घटना के बाद सोसाइटी प्रबंधन की लापरवाही पर भी सवाल उठने लगे हैं। न तो समय पर मदद मिली और न ही लिफ्ट की स्थिति को लेकर कोई पूर्व चेतावनी दी गई थी। इससे सोसाइटी में रहने वाले अन्य लोगों के मन में भी डर का माहौल बन गया है।