Google Pay

Google Pay: गूगल पे दे रहा है 10 लाख रुपये का पर्सनल लोन, ये रही डिटेल

TOP स्टोरी Trending
Spread the love

Google Pay: गूगल पे से मिलेगा 10 लाख रुपये का पर्सनल लोन, जानिए पूरी प्रक्रिया

Google Pay: अगर आपको पैसों की जरूरत है और आप बैंक के चक्कर नहीं लगाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। गूगल पे अब अपने यूजर्स के लिए खास स्कीम लाया है। आपको बता दें कि गूगल पे (Google Pay) देश के कई बैंकों के साथ साझेदारी कर पर्सनल लोन (Personal Loan) मुहैया करा रहा है। बैंक 30 हजार रुपये से लेकर 10 लाख का इंस्टैंट पर्सनल लोन भी अपने यूजर्स को मुहैया करा रहा है। लोन की अवधि 6 महीने से लेकर 5 साल तक की होती है। ऐसे में अगर आप गूगल पे से लोन लेने की तैयारी कर रहे हैं तो कुछ बातों की जानकारी आपके पास जरूर होनी चाहिए कि आपको कितना ब्याज चुकाना होगा। साथ ही आप किस तरह गूगल पे के जरिये लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आइए आपको सभी जानकारी विस्तार से देते हैं।

Pic Social media


ये भी पढ़ेंः Mother Dairy: मदर डेयरी का दूध पीने वालों, पहले बड़ी ख़बर पढ़ लीजिए

इतना लगेगा ब्याज

अगर आप गूगल पे (Google Pay) से लोन लेने का सोच रहे हैं तो आपको 10.50% से 15% तक ब्याज चुकाना पड़ सकता है। ब्याज की दर क्रेडिट स्कोर के आधार पर तय होती है। लोन लेने की प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल होती है और कोई पेपर जमा करने की आवश्यकता नहीं होती है। लोन लेने वाले व्यकित की उम्र कम से कम 21 साल होनी जरूरी है। साथ ही रेगुलर इनकम का स्रोत होना जरूरी है। EMI का भुगतान आपके बैंक खाते से काटा जाता है।

लोन के लिए कैसे करें आवेदन

इसके लिए सबसे पहले गूगल पे (Google Pay) ऐप खोलें और Money टैब पर जाएं।
Loans सेक्शन में उपलब्ध ऑफर चेक करें।
उपलब्ध ऑफर पर टैप करें और निर्देशों का पालन करें।
KYC दस्तावेज अपलोड करें और Loan Agreements पर ई-साइन करें।
लोन स्वीकृति के बाद राशि सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाएगी​।

ये भी पढे़ंः Shahbaz Sharif: PM मोदी के ऐक्शन से घबराया पाकिस्तान, PM शाहबाज की तबीयत बिगड़ी

लोन भुगतान की प्रक्रिया भी जान लीजिए

गूगल पे (Google Pay) के जरिए लोन की मासिक EMI सीधे आपके लिंक किए गए बैंक खाते से काट ली जाएगी। इसलिए पेनल्टी से बचने के लिए पर्याप्त बैलेंस बनाए रखना जरूरी है। लोन आवेदन के दौरान देय तिथियों और राशियों सहित पुनर्भुगतान शेड्यूल को बताया जाता है।