Kolkata Fire: कोलकाता में हुआ बड़ा हादसा, 14 लोगों की चली गई जान
Kolkata Fire: कोलकाता से बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि कोलकाता (Kolkata) में बड़ा हादसा हो गया है। यहां बड़ा बाजार इलाके के मेचुआ फल पट्टी इलाके में ऋतुराज होटल (Rituraj Hotel) में भीषण आग लग गई जिससे 14 लोगों की मौत हो गई है। हादसा कल रात सवा आठ बजे कोलकाता के सबसे बिजी इलाके में से एक मछुआ फल पट्टी के एक रेस्टोरेंट (Restaurant) में हुआ। आग लगते ही रेस्टोरेंट के अंदर चारो तरफ अफरा-तफरी मच गई। फौरन फायर ब्रिगेड को जानकारी दी गई लेकिन संकरा रास्ता होने के कारण से फायर ब्रिगेड की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग लगने की घटना में जिन 14 लोगों की जान गई है उनमें 11 पुरुष, 1 महिला, 1 बच्चा और एक बच्ची शामिल है। इनमें से 8 शवों की पहचान हो चुकी है।
ये भी पढ़ेंः Mother Dairy: मदर डेयरी का दूध पीने वालों, पहले बड़ी ख़बर पढ़ लीजिए
14 लोगों की चली गई जान
आग (Fire) लगने के कारण धुएं की वजह से कई लोग अंदर ही फंस गए और कुछ लोग जान बचाने के लिए ऊपर की मंजिल की ओर भागे। लेकिन ऊपर से भी निकलने में काफी परेशानी हुई। रेस्टोरेंट के एक कर्मचारी ने तो जान बचाने के लिए ऊपर से छलांग दी जिससे उसकी जान चली गई। फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) की टीम को दीवार तोड़कर अंदर घुसना पड़ा। हादसे में 14 लोगों के शव बरामद हुए हैं वहीं लगभग पचास लोगों का रेस्क्यू किया गया।
जानिए कैसे लगी आग
फायर ब्रिगेड के अनुसार आग रेस्टोरेंट के रसोईघर से लगी और धीरे धीरे पूरी बिल्डिंग में फैल गई। आरोप ये भी है कि होटल के अंदर आग बुझाने के पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी, जिससे ये हादसा इतना बड़ा हो गया। होटल कर्मी मनोज पासवान (उम्र करीब 40 साल) आग लगने के डर से जान बचाने के लिए बालकनी से कूद गया। जब उन्हें कलकत्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कई दमकल गाड़ियों के प्रयास से आग पर किसी तरह काबू पाया गया। होटल में फंसे मेहमानों को लेडर के जरिए नीचे उतरा गया। बाद में होटल की अलग अलग जगह से 13 बॉडी रिकवर किया गया।

ये भी पढ़ेंः Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के 48 पर्यटक स्थल बंद, यहां देख लें लिस्ट
कोलकाता पुलिस कमिश्नर मनोज कुमार वर्मा के मुताबिक यह आग लगने की घटना रात लगभग 8:15 बजे हुई। 14 शव बरामद किए गए हैं और कई लोगों को टीमों ने बचाया है। आग पर काबू पा लिया गया है और बचाव कार्य जारी है। आगे की जांच जारी है। जांच के लिए एक विशेष टीम भी बनाई गई है।
