Greater Noida West

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों के लिए काला रविवार, जानिए क्यों?

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट
Spread the love

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गर्मी के दिनों में पानी की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है।

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पानी (Water) की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बता दें कि रविवार को स्थिति और बिगड़ गई जब सुपरटेक इकोविलेज 1 (Supertech Ecovillage 1), सुपरटेक इकोविलेज-2, अजनारा होम्स समेत करीब आधा दर्जन सोसायटियों में पानी का संकट गहराया। कई सोसायटियों (Many Societies) में पानी की सप्लाई बंद (Supply Stopped) रही या दूषित पानी की आपूर्ति हुई, जिससे हाहाकार मच गया। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

2 लाख लोग पानी की समस्या से जूझ रहे

आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) में करीब 2 लाख लोग पानी की समस्या से प्रभावित हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि कई जगहों पर दूषित पानी की सप्लाई की जा रही है। कई सोसायटियों में सप्लाई पूरी तरह बंद है, जिससे लोगों को पीने और दैनिक कार्यों के लिए अथॉरिटी के टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। परेशान लोगों ने अथॉरिटी से तुरंत समाधान की मांग की है।

बोतल बंद पानी खरीदने को मजबूर

रविवार को शहर के 3 आवासीय सेक्टरों और कई सोसायटियों (Societies) में दूषित पेयजल आपूर्ति के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शुद्ध पानी न मिलने के चलते कई लोगों को बाजार से बोतल बंद पानी खरीदना पड़ा। लोगों ने अथॉरिटी के जल विभाग में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन तुरंत कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: काव्य कॉर्नर फाउंडेशन ने ‘एक शाम राष्ट्र के नाम’ कवि सम्मेलन का किया आयोजन

क्षतिग्रस्त पाइपलाइनों ने बढ़ाई दिक्कत

सेक्टर-19 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष आरसी गुप्ता (RC Gupta) ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से पानी की किल्लत जारी है। इस दौरान अथॉरिटी के ठेकेदारों की लापरवाही से कई बार पेयजल पाइपलाइन भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है। शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है। वहीं सेक्टर-51 केंद्रीय विहार आरडब्ल्यूए के सचिव शरद जैन ने भी रविवार को दूषित जल आपूर्ति की समस्या की पुष्टि की और कहा कि साफ पानी नहीं मिलने के कारण पूरे दिन का कामकाज प्रभावित हुआ।

सेक्टर-51 सीडीई ब्लॉक के महासचिव संजीव कुमार (Sanjeev Kumar) ने कहा कि रविवार को उनके सेक्टर में भी दूषित पानी की आपूर्ति हुई। लोगों को घरेलू कामों के लिए भी पानी बाजार से खरीदना पड़ा, जिससे उनकी जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ा। उन्होंने कहा कि अथॉरिटी के जल विभाग को शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: फ्लैट खरीदारों ने NBCC के ख़िलाफ़ खोला मोर्चा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कई सोसायटियों का बुरा हाल

ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) की सुपरटेक इकोविलेज-1, सुपरटेक इकोविलेज-2, अजनारा होम्स समेत कई सोसायटियों में पानी का संकट बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि अथॉरिटी सख्ती से कार्रवाई करे तो मेंटनेंस कंपनियां लापरवाही नहीं करेंगी, लेकिन मौजूदा हालात का खामियाजा सोसायटी निवासियों को भुगतना पड़ रहा है।