Gurugram: गुरुग्राम से शर्मसार कर देने वाली खबर, वेंटिलेटर पर पड़ी एयर होस्टेस से छेड़छाड़
Gurugram News: गुरुग्राम से बड़ी और हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि गुरग्राम में वेंटिलेटर पर पड़ी एयर होस्टेस (Air Hostess) से छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। गुरुग्राम के एक नामी प्राइवेट हॉस्पिटल (Private Hospital) में एयर हॉस्टेस ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। जिस वक्त छेड़छाड़ हुई, उस समय एयर हॉस्टेस (Air Hostess) वेंटिलेटर (Ventilator) पर थी। इस कारण से वह आपबीती किसी को बता नहीं सकी। हालत में सुधार होने के बाद उसने इस घटना की जानकारी अपने पति को दी।

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पति ने उसे दूसरे हॉस्पिटल में एयर होस्टेस (Air Hostess) को एडमिट करवाया और अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 46 साल की महिला पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। इस मामले में गुरुग्राम थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में सोम बाज़ार से शनि बाज़ार तक सब्ज़ी-फल ख़रीदने वालों के लिए बड़ी खबर
जानिए एयर हॉस्टेस ने क्या लगाए आरोप
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने जानकारी दी है कि वह एक प्रतिष्ठित एयरलाइंस कंपनी (Airlines Company) में काम कर रही हैं। अपनी एयरलाइन कंपनी की तरफ से गुरुग्राम में ट्रेनिंग लेने आई थी और एक फाइव स्टार होटल में रुकी हुई थी। इस दौरान यहां स्विमिंग पूल में उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें 5 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया।
उन्होंने आगे बताया है कि 6 अप्रैल को अस्पताल के ही मेल स्टाफ ने उनसे छेड़छाड़ की। आरोपी ने उनके प्राइवेट पार्ट टच कया। उस वक्त वह अर्ध बेहोशी की हालत में थी, लेकिन उन्हें सब महसूस हो रहा था। वेंटिलेटर पर होने के कारण वह किसी को मदद के लिए नहीं बुला सकी।
ये भी पढे़ंः Weather Update: Delhi-NCR वाले अगले 3 दिनों के लिए मौसम विभाग की खतरनाक चेतावनी पढ़िए
सीसीटीवी फुटेज से हो रही है चेकिंग
हालत में सुधार होने के बाद 13 अप्रैल को उन्होंने अपने पति को इस घटना की जानकारी दी। इस पर पति ने उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज करवा लिया और दूसरे अस्पताल में एडमिट करवा दिया। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि महिला के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराए जा चुके हैं। अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक किया जा रहा है। इसके बाद आरोपी की पहचान होने के बाद उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
