Delhi: दिल्ली में BJP सरकार ने केजरीवाल सरकार की इस योजना को किया बंद, पढ़िए पूरी खबर
Delhi News: दिल्ली के लोगों को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली की बीजेपी सरकार ने केजरीवाल सरकार (Kejriwal Government) की एक मुफ्त योजना को बंद कर दिया है। आपको बता दें कि दिल्ली में टैक्सी (Taxi) की फिटनेस जांच (Fitness Test) अब फ्री में नहीं होगी। 2019 से चली आ रही फ्री सुविधा को परिवहन विभाग (Transport Department) ने समाप्त कर दिया। अब टैक्सी की फिटनेस जांच के लिए 300 रुपये शुल्क चार्ज लिया जाएगा। इस आदेश से दिल्ली में तकरीबन 50 हजार टैक्सी और एक लाख से ज्यादा ऑटो मालिक प्रभावित होंगे।
ये भी पढ़ेंः Arvind Kejriwal: दिल्ली में शिक्षा माफिया वापस आ गया है- केजरीवाल

दिल्ली की पूर्व सरकार ने साल 2019 के सितंबर महीने में ऑटो और काली-पीली टैक्सी व इकॉनोमिक टैक्सियों (Economy Taxis) की फिटनेस जांच फीस खत्म कर दी थी। इससे पहले ऑटो के लिए 200 रुपये और टैक्सी के लिए 400 रुपये चार्ज लिया जाता था। साल 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) से चंद महीने पहले लिए गए इस फैसले के बाद आम आदमी पार्टी ने फिर से सत्ता में वापसी कर ली थी।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
लगभग साढ़े पांच साल से फिटनेस जांच के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुक करने के दौरान ऑटो-टैक्सी संचालकों से कोई चार्ज नहीं लिया जाता था। अब परिवहन विभाग ने इस सुविधा को 1 अप्रैल से खत्म कर दिया। ऑटो-टैक्सी चालक यूनियन का कहना है कि इसके लिए विभाग की ओर से नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया। फिटनेस जांच के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुक किया गया तो 1 अप्रैल से फीस लागू होने की जानकारी मिली।
यूनियन ने किया विरोध
ऑल दिल्ली ऑटो-टैक्सी ट्रांसपोर्ट यूनियन समेत चालकों के कई संगठनों ने फिटनेस जांच की निशुल्क सुविधा खत्म किए जाने का विरोध किया है। यूनियन के अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने ऑटो-टैक्सी चालकों को सुविधाएं देने का वादा किया था, लेकिन सरकार का गठन होने के बाद से ही उन पर बोझ लादना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि इस नई व्यवस्था के विषय में वार्ता करने के लिए उन्होंने परिवहन आयुक्त से मिलने का समय मांगा, लेकिन नहीं मिल पाया। इसके साथ ही दूसरी कई समस्याओं पर भी वार्ता करने के लिए वे जल्द ही परिवहन मंत्री से मिलेंगे।
ये भी पढ़ेंः Delhi: दिल्ली में चलती कार बनी आग का गोला..देखिए वीडियो
देरी पर भी देना होगा प्रतिदिन जुर्माना
परिवहन विभाग की तरफ से सिर्फ फिटनेस जांच के लिए चार्ज नहीं लिया जाएगा, बल्कि फिटनेस जांच देरी से कराए जाने पर प्रतिदिन लगाए जाने वाले जुर्माने की राशि में भी बढ़ोतरी की है। केजरीवाल सरकार ने रोजाना लगने वाले शुल्क को घटाकर 20 रुपये प्रतिदिन किया था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 50 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है।
