Jaipur

Jaipur: नववर्ष में CM भजनलाल शर्मा ने महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी

राजनीति राजस्थान
Spread the love

नववर्ष में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कार्मिकों को सौगात

अब मिलेगा 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता 12 लाख 40 हजार कार्मिक एवं पेंशनर्स होंगे लाभान्वित

Jaipur News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नववर्ष विक्रम संवत (2082) एवं नवीन वित्तीय वर्ष 2025-26 के अवसर पर राज्य कार्मिकों को महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत वृद्धि की सौगात दी है। पेंशनर्स को भी महंगाई राहत में 2 प्रतिशत वृद्धि देय होगी। उल्लेखनीय है कि गत शुक्रवार को केन्द्र सरकार द्वारा केन्द्रीय कार्मिकों के डीए में बढ़ोतरी की गई थी। इस बढ़ोतरी के बाद पहले कार्यदिवस पर ही मुख्यमंत्री के निर्देश पर बिना देरी किए राज्य में भी केंद्र सरकार के कर्मचारियों के अनुरूप महंगाई भत्ता अथवा मंहगाई राहत में वृद्धि को मंजूरी प्रदान की गई है।

ये भी पढ़े: Rajasthan Diwas मनाने के फैसले पर साधु-संतों ने CM भजनलाल शर्मा का जताया आभार

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को इस संबंध में वित्त विभाग के प्रस्ताव का अनुमोदन किया। अब प्रदेश में सातवें वेतनमान के अंतर्गत राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को 1 जनवरी 2025 से 53 प्रतिशत से बढ़ाकर 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता अथवा मंहगाई राहत देय होगी। इस निर्णय का लाभ लगभग 8 लाख कर्मचारियों एवं 4.40 लाख पेंशनर्स को मिलेगा। पंचायत समिति तथा जिला परिषद के कर्मचारियों को भी इस वृद्धि का लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़े: Rajasthan दिवस पर करियर मेला, 1400 युवाओं के सुनहरे भविष्य की राह हुई प्रशस्त

कर्मचारियों को मई 2025 में देय अप्रेल 2025 के वेतन से बढ़े हुए महंगाई भत्ते का नकद भुगतान किया जाएगा तथा दिनांक 01 जनवरी से 31 मार्च 2025 तक तीन माह की राशि संबंधित कर्मचारियों के सामान्य प्रावधायी निधि खाते में जमा की जाएगी। पेंशनरों को 01 जनवरी, 2025 से महंगाई राहत का नकद भुगतान किया जायेगा। कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में लिए गए इस संवेदनशील निर्णय सेे राज्य सरकार पर लगभग 820 करोड़ रूपए का वार्षिक वित्तीय भार आएगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25