Noida News: नोएडा के सेक्टर 122 स्थित राधा कुंज भूमि ग्रीन सोसाइटी (Radha Kunj Bhoomi Green Society) से कल सुबह करीब 7:15 बजे विकास जायसवाल के ढाई साल के बेटे का अपहरण हो गया। बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था, तभी घात लगाए हुए किसी व्यक्ति ने उसे उठा लिया। इस घटना की जानकारी कॉलोनी के निवासियों को जैसे ही मिली, उनके बीच हड़कंप मच गया और सभी ने बच्चे को खोजना शुरू कर दिए। लोग हिंडन नदी के किनारे से लेकर नोएडा सेक्टर 122 के सभी इलाकों में बच्चे को ढूंढने लगे। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Noida: आदेश बेअसर..नोएडा में बिना हेलमेट भी मिल रहा है पेट्रोल!
बता दें कि जब कोई जानकारी नहीं मिली, तो कॉलोनीवासियों ने नजदीकी पुलिस चौकी में इस मामले की सूचना दी। तत्परता से पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी, लेकिन अब तक बच्चे का कोई पता नहीं चल पाया है। वहीं मां ने कहा कि बच्चा घर के सामने खेल रहा था, और मां केवल 2 मिनट के लिए घर के अंदर गई थी। जब वह बाहर आई, तो बच्चा गायब था। इस घटना के बाद मां का बुरा हाल हो गया और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
ये भी पढ़ेः Weather Update: दिल्ली-NCR..मौसम विभाग ने खतरनाक गर्मी की चेतावनी जारी की
बच्चे का पता लगाने के लिए कॉलोनीवासी लगातार उसकी फोटो लेकर आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन कर रहे हैं। बच्चे की उम्र ढाई साल है और वह पिंक कलर की जैकेट और टोपी पहने हुए थे, साथ ही पैरों में क्रॉक्स भी थे। अगर किसी को ऐसा कोई बच्चा दिखाई दे, तो कृपया तुरंत पुलिस को सूचित करें।

