Gaur City Mall: गौर सिटी मॉल के सामने कार में लगी आग, यहां देखिए पूरा वीडियो
Gaur City Mall: बड़ी खबर ग्रेटर नोएडा से आ रही है, जहां अचानक एक लग्जरी कार (Luxury Car) में आग लग गई। आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में गौर सिटी गोल चक्कर के पास गौर सिटी मॉल (Gaur City Mall) के सामने एक टाटा हैरियर (Tata Harrier) में अचानक आग (Car Fire) लग गई। ड्राइवर कार को नोएडा (Noida) के पृथला गोल चक्कर से इटेडा की तरफ जा रहा था। गाड़ी के बोनट से धुआं निकलना शुरू हुआ। जैसे ही धुआं दिखाई दिया ड्राइवर ने तुरंत गाड़ी को साइड में लगाकर कूद गया। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया। गाड़ी पूरी तरह से जलने लगी।
ये भी पढ़ेंः Weather Update: दिल्ली-NCR..मौसम विभाग ने खतरनाक गर्मी की चेतावनी जारी की
सड़क पर ही आग लगने के कारण ये वहां का ट्रैफिक प्रभावित हुआ। स्थानीय पुलिस और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया है। लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो गई है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त गाड़ी को सड़क किनारे कराकर ट्रैफिक को सुचारू रूप से चालू करवाया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। इस हादसे में किसी की जान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
ये भी पढ़ेंः Delhi: दिल्ली में अब नहीं होगा कोई एक्सीडेंट..CM रेखा गुप्ता ने लिया बड़ा फैसला
