senior journalist kadambini sharma left ndtv

NDTV India: 20 साल बाद एनडीटीवी से विदाई..साथियों की आंख भर आई

TV
Spread the love

NDTV India: दो दशकों यानि 20 साल तक एक चैनल से जुड़कर काम करना ये अपने आप में ही एक इतिहास है। और जब कोई 20 साल बाद चैनल को अलविदा कहता है तो साथी तो मायूस होंगे ही। वरिष्ठ टीवी पत्रकार कादंबिनी शर्मा ने ‘एनडीटीवी’ (NDTV) में अपनी पारी को विराम दे दिया है। वह यहां बीस साल से ज्यादा समय से कार्यरत थीं और सीनियर एडिटर (फॉरेन अफेयर्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

ये भी पढ़ें: Media Jobs: NCERT में एंकर्स से लेकर कैमरा-वीडियो एडिटर की भर्ती

बता दें कि कादंबिनी शर्मा ने वर्ष 1999 में बिजनेस रिपोर्टर के तौर पर न्यूज एजेंसी ‘पीटीआई’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद ‘आजतक’ और ‘डीडी न्यूज’ होते हुए वर्ष 2004 से ‘एनडीटीवी इंडिया’ में अपनी जिम्मेदारी संभाल रही थीं। कादंबिनी शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट, पर्यावरण, संसद पर गहन रिपोर्टिंग की है। इसके साथ ही लम्बे वक्त तक उन्होंने भारत की विदेश नीति और अंतरराष्ट्रीय मसलों पर देश-विदेश से रिपोर्टिंग की है। खबर है कि कादंबिनी शर्मा जल्द ही अपनी नई पारी की शुरुआत कर सकती है।

ख़बरी मीडिया की तरफ से कादंबिनी शर्मा को ढेर सारी शुभकामनाएं।