Punjab: अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से पंजाब के उद्योग और नवाचार को मिलेगा बढ़ावा
Punjab News: पंजाब में दूसरे भारत अंतरराष्ट्रीय मेगा व्यापार मेले की शुरुआत हो गई है। भगवंत मान सरकार (Bhagwant Mann Sarkar) के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा (Advocate Harpal Singh Cheema) ने चंडीगढ़ के परेड ग्राउंड (Parade Ground) में दूसरे भारत अंतरराष्ट्रीय मेगा व्यापार मेले का उद्घाटन किए। वित्त मंत्री (Finance Minister) ने इस मेले को आर्थिक विकास, नवाचार और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताते हुए खूब तारीफ की।
ये भी पढे़ंः Punjab: होला मोहल्ला पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध कर रहे हैं: Harjot Bains

पंजाब सरकार के वित्त मंत्री चीमा (Finance Minister Cheema) ने बताया कि इस प्रकार के मेगा व्यापार मेले हमारे देश और राज्य की विकास क्षमता को प्रदर्शित करने और व्यापारिक संबंधों को प्रोत्साहित करने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजन व्यापारियों को अपने उत्पादों, सेवाओं और नवाचारों का प्रदर्शन करने, नए संपर्क बनाने, ज्ञान साझा करने और विकास के नए मौकों की खोज करने के लिए एक सामूहिक मंच प्रदान करते हैं।
वित्त मंत्री ने उद्योग और व्यापार में पंजाब की समृद्ध विरासत के बारे में बताते हुए बोले कि यह राज्य हमेशा से उद्यमियों, अन्वेषकों और व्यापारियों का केंद्र रहा है। उन्होंने बताया कि पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार (Bhagwant Singh Mann Sarkar) इस विरासत को आगे बढ़ाने, उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों और सेवाओं के उत्पादन को प्रोत्साहित करने और उद्योग व व्यापार के लिए एक अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
ये भी पढे़ंः Punjab: पंजाब सरकार का बड़ा कदम, अब 31 अगस्त तक बिना NOC कराएं प्लॉट रजिस्ट्रेशन
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा (Finance Minister Cheema) ने इस व्यापार मेले के आयोजन के लिए बंगाल चैंबर और जीएस मार्केटिंग एसोसिएट्स को बधाई दी। वित्त मंत्री चीमा ने आशा व्यक्त की कि यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न होगा और नए व्यावसायिक उद्यमों और व्यापारिक भागीदारी की नींव रखेगा।
