Vastu Tips

Vastu Tips: पूजा के समय इन नियमों का करें पालन, मां लक्ष्मी होंगी खुश

Vastu-homes
Spread the love

Vastu Tips: पूजा में रखें इन बातों का ध्यान, मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Vastu Tips: हिंदू धर्म में हर घर में सुबह और शाम को भगवान की पूजा की जाती है। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में पूजा-पाठ को सकारात्मक ऊर्जा (Positive Energy) प्राप्त करने का जरिया माना गया है। सही दिशा, शुद्धता और पूजा के सही नियमों का पालन करने से न केवल घर में सुख-समृद्धि आती है, बल्कि देवी-देवताओं की कृपा भी जातक पर बरसने लगती है। खासतौर पर मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) को प्रसन्न करने के लिए पूजा करते समय कुछ विशेष नियमों का पालन करना जरूरी होता है। अगर इन नियमों का पालन न किया जाए तो, तो पूजा का पूरा फल नहीं मिलता है। आज के इस खबर में हम जानेंगे कि पूजा के समय किन-किन वास्तु नियमों का पालन करना चाहिए जिससे मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहे।
ये भी पढ़ेंः T Point Home: T प्वाइंट वाले घर क्यों नहीं लेनी चाहिए?

Pic Social Media

हिंदू धर्म (Hinduism) में मान्यता है कि देवी-देवताओं के आशीर्वाद से घर में सुख-शांति बनी रहती है। घर में धन और वैभव की कभी कोई कमी नहीं होती है। व्यक्ति जीवन में मनचाही सफलता हासिल करता है, लेकिन अगर वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में बताए गए पूजा के नियमों की अनदेखी की जाती है, तो देवी-देवता व्यक्ति से नाराज हो सकते हैं, जिससे घर में आर्थिक समेत कई परेशानियां जन्म ले सकती हैं। आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र में बताए गए पूजा के नियमों के बारे में…

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

वास्तु शास्त्र के इन नियमों का करें पालन

वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में पूजा के समय एक चांदी या तांबे के बर्तन में जल रखना शुभ बताया गया है।
पूजा के बाद चांदी या तांबे के बर्तन में रखे उस जल का छिड़काव पूरे घर में करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में धन लाभ होता है।
पूजा के समय प्रयोग किए जाने वाला वस्त्र सिर्फ लाल, पीले या गुलाबी रंग का होना चाहिए। माना जाता है कि इस रंग से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद देते हैं।
पूजा के समय जो जल का बर्तन भरकर रखें वो अपने बाईं तरफ रखें।
पूजा के समय मुख को पूर्व दिशा की तरफ रखना चाहिए। यह भगवान की दिशा मानी जाती है।
पूजा के समय जो घी का दीपक है वो दाईं तरफ रखना शुभ माना गया है।
जहां घर का पूजा स्थल हो उसके आसपास या ऊपर शौचालय न हो इस बात का जरूर ध्यान रखना चाहिए।
पूजा करते समय हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुंह करके बैठना शुभ होता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और पूजा का अधिक लाभ प्राप्त होता है।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: घर में दीपक जलाने के नियम ज़रूर जान लीजिए

पूजा में दीपक जलाते समय उसे हमेशा दक्षिण-पूर्व (अग्नि कोण) दिशा में रखना चाहिए। घी का दीपक भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को अत्यधिक प्रिय होता है, जिससे घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है।
पूजा में ताजे और सुगंधित फूलों का ही उपयोग करें। मुरझाए हुए फूलों से पूजा करने से निगेटिव एनर्जी उत्पन्न होती है।

पूजा के दौरान न करें ये गलतियां

कभी भी चमड़े की चीजें पहनकर पूजा नहीं करनी चाहिए।
पूजा स्थल के पास जूते-चप्पल भूलकर भी न रखें।
पूजन सामग्री को इधर-उधर न फैलाएं।
अधूरी या गलत उच्चारण के साथ मंत्र न पढ़ें।

Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।