Punjab News: पंजाब पुलिस ने ड्रग्स के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत एक बड़ी कार्रवाई की। देर रात तलवंडी गाँव में ड्रग माफिया सोनू के घर पर बुलडोजर चला दिया गया। सोनू पर पिछले तीन सालों से ड्रग तस्करी में शामिल होने का आरोप था और उसके खिलाफ छह FIR भी दर्ज हैं।
ये भी पढ़ेः Punjab: पंजाब से चंडीगढ़ का सफर होगा आसान, होने जा रहा है यह बड़ा काम

इस कार्रवाई के तहत सरकार ने सोनू के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। यह कदम ड्रग माफिया के खिलाफ पंजाब सरकार की कड़ी नीति का हिस्सा है, जिसमें अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए बुलडोजर जैसी सख्त कार्रवाई की जा रही है।

