Unlucky Colour: घर में भूल से भी न करें इस रंग का पेंट, नहीं तो….
Unlucky Colour: वास्तु शास्त्र में घर-ऑफिस सभी जगह के लिए नियम बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में घर के कलर से जुड़ी बातें भी बताई गई है। हमारे घर का कलर हमारे मानसिक स्थिति (Mental State), एनर्जी और समृद्धि पर सीधा असर डालता है। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के मुताबित, हर रंग की अपनी एक विशेष ऊर्जा होती है, जो घर के वातावरण और रहने वालों के जीवन पर प्रभाव डालती है। किसी भी कमरे में कलर का चयन करते समय वास्तु शास्त्र के नियमों को ध्यान में रखना जरूरी है, क्योंकि रंग न सिर्फ घर की सुंदरता को बढ़ाते हैं, बल्कि घर में सकारात्मक या नकारात्मक एनर्जी (Negative Energy) का प्रवाह भी तय करते हैं।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: सोने से पहले महिलाएं जरूर करें ये काम, जीवन में आएगी खुशहाली

वास्तु में बताए गए इन नियमों का पालन न किया जाए तो कई समस्याएं होती हैं। साथ ही घर में कुछ चीजों को वर्जित भी बताया गया है, जैसे- घर में काला रंग करना। पेंट के रूप में घर में काले रंग का प्रयोग वास्तु शास्त्र में शुभ नहीं माना गया है। ऐसा करने से घर में बिन बुलाए कई मुसीबतें चली आती हैं। यही कारण है कि पेंट के तौर पर ही नहीं बल्कि कई जगहों और कामों में काले रंग को निषिद्ध माना गया है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
घर में काला पेंट करना शुभ नहीं
सनातन धर्म में काले रंग को अशुभता का प्रतीक माना गया है। इसलिए किसी भी शुभ कार्य में काले रंग का प्रयोग नहीं किया जाता है। पूजा-पाठ, शादी-विवाह, यज्ञ अनुष्ठान आदि में काला रंग पहनने या सजावट में भी प्रयोग करने की सख्त मनाही है। इसी प्रकार घर की दीवारों पर चाहे अंदर हो या बाहर काले रंग का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
काले रंग का है राहु से संबंध
वास्तु ही नहीं ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में भी काले रंग के प्रयोग न करने की सलाह दी गई है। दरअसल, काले रंग का संबंध शनि और राहु से होता है। घर में राहु की उपस्थिति गरीबी, अशांति, बीमारियों का कारण बनती है। ऐसे घर के लोग कभी सुखी नहीं रहते, साथ ही उन्हें कामों में सफलता नहीं मिलती है।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: वास्तु के हिसाब से कार या बाइक करें पार्क, एक्सीडेंट से बचेंगे
इन जगहों पर तो काले रंग का प्रयोग बेहद अशुभ
वैसे तो घर में कहीं भी काले रंग का रंग का प्रयोग नहीं करना चाहिए। लेकिन कुछ जगहों पर तो काला पेंट भूलकर भी नहीं करना चाहिए। नहीं तो जिंदगी बहुत कष्टकारी हो जाती है। साथ ही गहरे रंग जैसे- गहरा नीला, गहरा जामुनी आदि का भी इस्तेमाल ना करें।
बच्चों के या बड़ों के बेडरूम में काला पेंट नहीं करना चाहिए। इससे मानसिक स्थिति पर बुरा असर पड़ता है।
स्टडी रूम में काला पेंट करने से बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता है। साथ ही उनके मन में नकारात्मक विचार आने लगते हैं। बच्चों के मानसिक विकास पर प्रभाव पड़ता है।
किचन में भी आपको काले रंग का प्रयोग नहीं करना चाहिए। यहां तक कि किचन के काउंटर टॉप पर भी काले रंग का प्रयोग करने से बचना चाहिए। ज्यादातर लोगों के घर में किचन का प्लेटफॉर्म काले रंग का होता है। अगर काले रंग का पत्थर लगा हो तो उसके दुष्प्रभाव को कम करने के लिए गैस चूल्हे के नीचे हल्के रंग की टाइल रख दें।
पूजा रूम में काला पेंट करने से देवी-देवता नाराज हो जाते हैं। जातक को पूजा का फल नहीं मिलता है।
Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।

