Hindon Airport से इन शहरों के लिए भी मिलेगी फ्लाइट, जानिए शेड्यूल और किराया
Hindon Airport: गाजियाबाद और आस पास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। आपको बता दें कि हिंडन एयरपोर्ट (Hindon Airport) से 1 मार्च को 5 नए शहरों के लिए फ्लाइट (Flight) शुरू हो जाएगी। इन शहरों में कोलकाता (Kolkata), बेंगलुरु और गोवा (Goa) के लिए उड़ान शुरू हो रही है। वहीं 22 मार्च से चेन्नई और जम्मू के लिए भी उड़ान शुरू हो जाएगी। पांच शहरों के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) ने टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। हिंडन एयरपोर्ट से इन शहरों के लिए फ्लाइट शुरू होने के बाद लोगों को दिल्ली जाने की जरूरत नहीं पडे़गी।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के परी चौक से फर्राटा भरेगी आपकी गाड़ी

सांसद अतुल गर्ग (MP Atul Garg) ने जानकारी दी कि मार्च महीने में इन 5 नए शहरों के लिए हिंडन से विमान सेवा की शुरुआत हो रही है। हिंडन एयरपोर्ट से 22 मार्च को चेन्नई और जम्मू की फ्लाइट शुरू होगी। इसी दिन बेंगलुरू के लिए दिन में दूसरी उड़ान को भी शुरू किया जाएगा। साथ ही आने वाले समय में लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज, बनारस, मुंबई व पुणे के लिए भी विमान सेवा शुरू करने की योजना बन रही है। आपको बता दें कि अभी हिंडन एयरपोर्ट से बठिंडा, लुधियाना, किशनगढ़, नांदेड़ और आदमपुर की उड़ान चल रही है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
फ्लाइट का शेड्यूल
हिंडन सिविल टर्मिनल (Hindon Civil Terminal) के निदेशक उमेश यादव के अनुसार, कोलकाता, बेंगलुरु और गोवा के लिए फ्लाइट्स की बुकिंग शुरू हो गई है। कोलकाता से सुबह 7:30 बजे उड़ान भरने वाला विमान हिंडन एयरपोर्ट सुबह 9:30 बजे पहुंचेगा। वहीं यही विमान सुबह 10:30 बजे गोवा के लिए रवाना होगा और दोपहर 1:15 बजे गोवा पहुंच जाएगा। गोवा से वापसी की उड़ान दोपहर 2 बजे शुरू होगी, जो 4:40 बजे हिंडन पहुंचेगी। हिंडन से कोलकाता के लिए फ्लाइट 5:20 बजे उड़ान भरेगी। बेंगलुरु से 12:40 बजे फ्लाइट हिंडन के लिए उड़ेगी और 3:15 बजे हिंडन पहुंच जाएगी। बेंगलुरु के लिए वापसी उड़ान 3:45 बजे होगी, जो बेंगलुरु 6:35 बजे पहुंचेगी।
ये भी पढ़ेंः Noida से Gurugram..जाम खत्म करने का खास प्लान
कितना होगा किराया
नई फ्लाइटों के लिए बुकिंग अब एयरलाइन की वेबसाइट और दूसरे बुकिंग प्लेटफार्मों पर भी उपलब्ध है। हिंडन एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए फ्लाइट का किराया 4400 रुपये है, वहीं कोलकाता से हिंडन एयरपोर्ट का किराया 5500 रुपये रहेगा। हिंडन एयरपोर्ट से गोवा और गोवा से हिंडन एयरपोर्ट के लिए किराया 4900 रुपये होगा। बेंगलुरु से हिंडन एयरपोर्ट के लिए फ्लाइट का किराया 6000 रुपये और हिंडन एयरपोर्ट से बेंगलुरु का किराया 6200 रुपये है।
