Punjab में सड़क सुरक्षा फोर्स के गठन से कम हुए हादसे, SSF बचा रही है लोगों की जान
Punjab News: आज के समय में सड़क सड़क दुर्घटनाएं दिन-प्रतिदिन तेजी से बढ़ती जा रही हैं। सड़क हादसों के कारण लोगों की जान चली जाती है। बहुत सारे लोग तो हादसे के बाद सही इलाज न पाने के कारण भी जाम गंवा बैठते हैं। पंजाब में भी खूब सड़क हादसे हो रहे थे और लापरवाही के कारण लोगों की जान जा रही थी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने पंजाब (Punjab) की इस समस्या को हल करने के लिए एक विशेष योजना की शुरुआत की। जिसका नाम है सड़क सुरक्षा फोर्स। मान सरकार सड़क सुरक्षा फोर्स (Sadak Suraksha Phors) का काम सड़क दुर्घटनाओं को रोकना, ट्रैफिक नियमों के पालन को बढ़ावा देना, और आम जनता में सड़क सुरक्षा (Road Safety) के प्रति जागरूकता फैलाना है। इसके गठन से पंजाब में सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की जान बचाने के प्रयास में अधिकतर मामलों में सफलता मिली है।
ये भी पढे़ंः Punjab के किदवई नगर और ढोलेवाल में स्कूल ऑफ एमिनेंस निर्माण में तेजी, 21 मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य

मान सरकार की इस पहल ने सड़कों पर सुरक्षा को एक नई दिशा दी है और यह तय किया है कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि हो। सड़क सुरक्षा फोर्स का कार्यक्षेत्र अब केवल शहरों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण इलाकों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रही है, ताकि पूरे राज्य में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा मिल सके।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
आधुनिक सुविधाओं से लैस है एसएसएफ
आपको बता दें कि पंजाब एसएसएफ (SSF) में डीएसपी रैंक के 6 अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। साथ ही 1,625 एनजीओ और ईपीओ के जरिए से काम किया जा रहा है। 144 अत्याधुनिक वाहनों के बेड़े के साथ सड़क सुरक्षा फोर्स लोगों की जान बचाने के लिए पंजाब की सड़कों पर मुस्तैद है।
ये भी पढ़ेंः Punjab: CM Mann ने भाखड़ा हादसे पर व्यक्त किया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों के लिए किया बड़ा ऐलान
तत्काल मिलती है सहायता
पंजाब एसएसएफ (SSF) सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के अस्पताल पहुंचने पर तत्काल इलाज की व्यवस्था कराने का काम करती है। सड़क सुरक्षा फोर्स ने सड़क दुर्घटनाओं में घायल 8,075 से अधिक लोगों को प्राथमिक चिकित्सा देकर घर भेजा है। वहीं 7,280 घायलों को अस्पताल पहुंचाया है।
सड़क दुर्घटना में मृत्युदर में आई कमी
सड़क सुरक्षा फोर्स के गठन के और प्रभावी मदद के कारण पंजाब में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में तेजी से कमी आई है। सड़क दुर्घटना में होने वाली मौतों की संख्या में साल 2023 के मुकाबले साल 2024 में 45.5 प्रतिशत की कमी आई है। दुर्घटनाओं में घायलों को बचाने के साथ ही यह फोर्स ऐसे अनेक संदिग्धों को पकड़ कर स्थानीय पुलिस को सौंपती भी है, जो आर्म्स और ड्रग के तस्करी के मामलों में शामिल रहते हैं। पंजाब के निवासियों के लिए सड़क सुरक्षा फोर्स वरदान बन गई है।
