कल बच्चों को स्कूल भेजने से पहले पैरेंट्स ख़बर जरूर पढ़ें

दिल्ली NCR
Spread the love

Jyoti Shinde, editor

भीषण गर्मी में सूरज अपना रौद्र रुप दिखा रहा है। पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। रविवार को दोपहर का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस दिन पिछले वर्ष की तुलना में 2 डिग्री अधिक था। जिसे देखते हुए गौतमबुद्ध जिला प्रशासन एक्शन में है। इसी एक्शन के तहत स्कूल टाइमिंग में बदलाव किया गया है। अब क्लास 1 से लेकर 8 तक के स्टूडेंट्स के लिए क्लास 1 बजे तक ही चलेंगे। जिला प्रशासन की ओर से इस बार में आदेश जारी कर दिया गया है और सभी स्कूलों को इसका पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।


इस आदेश के बाद गौतमबुद्ध नगर के सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक पढ़ने वाले छात्रों की छुट्टी दोपहर एक बजे होगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी ऐश्वर्या लक्ष्मी ने अत्यधिक गर्मी को देखते हुए छुट्टी के समय में बदलाव किया है। कई दिनों से दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। गर्मी के कारण कई स्कूलों में छात्र बेहोश हो रहे थे। कई शैक्षिक संघ लगातार स्कूल के समय में बदलाव करने की मांग कर रहे थे। प्राथमिक शिक्षक संघ गौतमबुद्ध नगर के प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को जिलाधिकारी और बेसिक शिक्षा अधिकारी से समय बदलने की मांग की थी।
इस बारे में जिले के डीएम के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी ट्वीट कर जानकारी दी गई है।

और स्कूलों से निर्देश का पालन करने की सख्त हिदायत दी है।

Read:- dm gautam budh nagar, noida, greater noida west, uttar pradesh, upgovernment, yogiadityanath,shishirgoup, chiefsecyup, bsagbn1