Prayagraj Mahakumbh के नाम पर हो रही है खूब ठगी, हो जाइए सावधान
Prayagraj Mahakumbh: प्रयागराज की धरती महाकुंभ 2025 (Mahakumbh 2025) के लिए पूरी तरह से तैयार हो गई है। अगर आप भी प्रयागराज में लगने वाले महाकुम्भ 2025 में जाने की सोच रहे हैं तो पहले यह खबर पढ़ लीजिए। आपको बता दें कि साइबर ठग (Cyber Thug) महाकुंभ (Mahakumbh) के नाम पर खूब ठगी कर रहे हैं। महाकुंभ जाने वाले लोगों के साथ होटल (Hotel), कॉटेज (Cottage) और दूसरी जरूरी सुविधाएं बुक करने के नाम पर ठगी की जा रही है। ऐसे में उत्तर प्रदेश और नोएडा पुलिस की तरफ से एक वीडियो जारी कर ठगों से सावधान रहने की अपील की गई है।
ये भी पढ़ेंः OYO Hotel: ओयो होटल को लेकर बड़ी ख़बर..इनकी एंट्री बैन

नोएडा पुलिस (Noida Police) ने भी इसे लेकर एक एडवाइजरी जारी की है। नोएडा पुलिस की तरफ से प्रयागराज के 83 होटल, 56 गेस्ट हाउस और 7 कॉटेज की जानकारी लोगों को मुहैया कराई गई है। प्रयागराज जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की तरफ से यह लिस्ट उपलब्ध कराई गई है। इससे इतर जितने भी होटल, गेस्ट हाउस और कॉटेज हैं, उनकी बुकिंग करते समय बहुत सावधान रहने की बात कही गई है।
नोएडा पुलिस (Noida Police) ने लोगों को सावधान किया है कि महाकुम्भ 2025 में आस्था की डूबकी लगाने के लिए वहां पर होटल, कॉटेज और दूसरी सुविधाएं बुक करने से पहले सावधान और सतर्क रहें। साइबर अपराधियों के जाल में बिलकुल भी न फंसें। सिर्फ रजिस्टर्ड वेबसाइट से बुकिंग करवाएं नहीं तो आप साइबर ठग के शिकार हो सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः Patanjali-Amul: पतंजलि-अमूल घी में मिलावट पर बड़ा खुलासा
साइबर अपराधियों ने महाकुम्भ 2025 में बुकिंग के लिए बनाई गई अधिकृत वेबसाइट और लिंक से मिलती-जुलती दर्जनों की संख्या में वेबसाइट तैयार की है। ठग लुभावनी स्कीम जारी करके लोगों को अपने जाल में आसानी से फंसा ले रहे हैं। सस्ते रेट पर कॉटेज, होटल बुक करने का झांसा देकर आरोपी मोटी कमाई कर रहे हैं। अगर आपने अधिकृत वेबसाइट से बुकिंग नहीं की है तो हो सकता है कि आप जब प्रयागराज महाकुम्भ पहुंचेंगे तो पता चलेगा कि आप ठगी के शिकार हो गए हैं।
नोएडा में अभी तक इस प्रकार की ठगी का भले ही एक भी मामला सामने नहीं आया है लेकिन साइबर पुलिस ने लोगों को सावधान करने का काम शुरू कर दिया है। अधिकृत स्थानों की लिस्ट लोगों तक पहुंचाई जा रही है। पुलिसकर्मी लोगों को सावधान कर रहे हैं कि साइबर ठगी होने के बाद उन्हें क्या करना चाहिए और साइबर ठगी से बचने के लिए किस प्रकार की सावधानी बरतनी की आवश्यकता होती है। जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाने के लिए पुलिस सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म का भी सहारा ले रही है। जिले से सैकड़ों लोग कुम्भ जाते हैं।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
इस तरह ठग बना रहे हैं अपना शिकार
पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि फेक वेबसाइट पर ठग होटल और टेंट सिटी में बुकिंग के नाम पर 8 से 15 हजार रुपये तक की वसूली कर रहे हैं। साथ में यह भी दावा किया जा रहा है कि उल्टा किला के पास टेंट सिटी बसाई गई है। वहीं के लिए सबसे ज्यादा बुकिंग के नाम पर पैसे ट्रांसफर कराए जा रहे हैं। रकम मिलने के बाद ठग संपर्क तोड़ देते हैं।
प्रीति यादव, डीसीपी साइबर क्राइम ने कहा कि महाकुम्भ 2025 अगर जा रहे हैं तो होटल या गेस्ट हाउस की बुकिंग हमेशा अधिकृत वेबसाइट से करें। प्रयागराज महाकुम्भ में ठहरने के अधिकृत स्थानों की सूची विभिन्न माध्यमों से उपलब्ध कराई गई है।
