Bihar News: प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (Pradhan Mantri Awas Yojana-Rural) अंतर्गत आवास प्लस सूची से योग्य लाभुकों को आवास का लाभ दिया जा रहा है। वर्तमान में राज्य में कतिपय ऐसे परिवार हैं, जो आवास का लाभ पाने के योग्य हैं, किन्तु उनका नाम प्रतीक्षा सूची (Waiting List) में नहीं है। साथ ही साथ योजनान्तर्गत सर्वेक्षण का कार्य पूर्व में वित्तीय वर्ष 2018-19 में किया गया था। सर्वेक्षण हुए लगभग छ: वर्ष हो जाने के कारण इस अवधि में कतिपय नये परिवारों को निर्माण हुआ है, जो आवास का लाभ पाने के योग्य हैं।
ये भी पढ़ेंः Patna:CM Nitish ने आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का कैलेंडर एवं टेबल कैलेंडर 2025 का किया लोकार्पण

इन परिवारों को आवास का लाभ देने हेतु ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार (Indian government) से योग्य लाभुकों के सर्वेक्षण के अनुमति की मांग की गई। सर्वेक्षण के पूर्व सर्वेक्षणकर्ता का निबंधन एवं e-KYC किया जाना अनिवार्य है । राजस्व ग्राम का पंचायत के साथ आवास सॉफ्ट पर मैपिंग का कार्य पूर्ण होने को है। इन कार्यों को पूर्ण करते हुए सर्वेक्षण का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। सर्वेक्षण कार्य ग्रामीण आवास सहायक द्वारा किया जाना है, जिन पंचायतों में ग्रामीण आवास सहायक कार्यरत नहीं हैं, वहॉं पंचायत रोजगार सेवक द्वारा सर्वेक्षण किया जायेगा तथा जिन पंचायतों में ग्रामीण आवास सेवक एवं पंचायत रोजगार सेवक नहीं हैं, वहॉं पंचायत सचिव द्वारा सर्वेक्षण का कार्य किया जायेगा।
ये भी पढ़ेंः Bihar: राजकीय पोलिटेकनिक संस्थानों के 95 छात्रों का Efftronics Systems Pvt. Ltd. में चयन
राज्य के कुल 8053 पंचायतों में सर्वेक्षण का कार्य किया जायेगा। सर्वेक्षण हेतु ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आवास एप, 2024 Launch किया गया है। राज्य सरकार द्वारा सर्वेक्षण की समय-सीमा 10 जनवरी, 2025 से 31 मार्च, 2025 तक निर्धारित किया गया है। राज्य के आवास विहीन एवं कच्चे आवासों में रहने वाले योग्य परिवार इस सर्वेक्षण में भाग लेकर अपना नाम प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की सूची में दर्ज कराते हुए आवास का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
