Haryana: CM नायब सैनी ने बेरोजगार महिलाओं के लिए किया बड़ा ऐलान, पढ़िए पूरी खबर
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। हरियाणा के लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सीएम नायब सिंह सैनी नई नई योजनाएं भी ला रहे हैं। इसी क्रम में हरियाणा की सैनी सरकार ने प्रदेश की युवतियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नया कदम उठाया है। आपको बता दें कि हरियाणा सरकार (Haryana Government) प्रदेश की एक हजार महिलाओं को ई-रिक्शा के लिए सब्सिडी उपलब्ध करवाएगी। इसके साथ ही, ई-रिक्शा (E-rickshaw) चलाने की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस योजना को मंजूरी दे दी है। बताया जा रहा है कि इस योजना पर करीब 692 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे और राज्य के सभी जिलों में यह योजना लागू होगी।
ये भी पढ़ेंः Haryana: 2029 तक कांग्रेस पूरी तरह खत्म हो जाएगी: CM Nayab Saini

हरियाणा सरकार (Haryana Government) की यह योजना राज्य में हरियाणा महिला विकास निगम (Haryana Women Development Corporation) के माध्यम से लागू होगी। इस योजना का लाभ केवल हरियाणा की ही महिलाओं को मिलेगा। इस योजना के तहत राज्य कुल 1,000 महिलाओं को ई-रिक्शा के लिए सब्सिडी उपलब्ध करवाई जाएगी, जिसमें 400 बीपीएल परिवार की महिलाएं और 100 विधवा महिलाएं शामिल होंगी। इसके साथ हा दूसरे वर्ग की शेष 500 महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। योजना के मुताबिक ई-रिक्शा खरीदने पर सरकार की तरफ से बीपीएल परिवारों और विधवा महिलाओं को कुल 50% सब्सिडी दी जाएगी। साथ ही दूसरे वर्ग की महिलाओं व लड़कियों को ई-रिक्शा के लिए 30 फीसदी सब्सिडी उपलब्ध कराई जाएगी।
ये भी पढ़ेंः Haryana पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, साल 2024 में 4652 नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाया
जानिए क्या है ई-रिक्शा योजना के लिए पात्रता
आपको बता दें कि ई-रिक्शा (E-rickshaw) योजना लाभ पाने के लिए महिला मूल रूप से हरियाणा की निवासी होने के साथ उनकी उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सैनी सरकार ने बीपीएल परिवार की महिलाओं के लिए योजना का लाभ लेने के लिए परिवार की आय 1.80 लाख और इसके अतिरिक्त अन्य जाति की महिलाओं के लिए आय सीमा 3 लाख रुपए तक तय की गई है। खबरों के मुताबिक विधवा महिलाओं के लिए आय की कोई सीमा नहीं है, किसी भी वार्षिक आय वाली विधवा महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं।
