Punjab

Punjab Municipal Elections: ‘AAP’ सरकार ने लुधियाना को दी 5 गारंटियां

पंजाब राजनीति
Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार 360 डिग्री प्लान पर काम कर रही है।

Punjab Municipal Elections: पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा (Aman Arora) ने आज लुधियाना में नगर निगम चुनावों (Municipal Corporation Elections) के लिए जनता को 5 बड़ी गारंटियां दीं। अमन अरोड़ा ने स्पष्ट किया कि ये गारंटियां तभी पूरी होंगी जब लुधियाना (Ludhiana) के निगम हाउस में आम आदमी पार्टी का मेयर बनेगा। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Punjab: CM भगवंत मान ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर दिया रिएक्शन, जानिए क्या कहा?

आज लुधियाना (Ludhiana) पहुंचे पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा (Aman Arora) ने निकाय चुनाव के प्रचार अभियान की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने फिरोजपुर रोड स्थित होटल पाम कोर्ट में मीडिया से बात की।

मंत्री अमन अरोड़ा (Aman Arora) ने बताया कि पंजाब सरकार वर्तमान में 360 डिग्री योजना पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों द्वारा बिगाड़े गए कामों को सुधारने में आम आदमी पार्टी की सरकार लगी हुई है।

अध्यक्ष अमन अरोड़ा (Aman Arora) ने यह भी बताया कि 21 दिसंबर को यदि लुधियाना (Ludhiana) के लोग आप का मेयर चुनते हैं, तो मेयर बनते ही अगले ही घंटे से शहर के विकास कार्यों पर काम शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी ने शहर के विकास के लिए 5 महत्वपूर्ण गारंटियां तैयार की हैं, जो लुधियाना के लिए बेहद जरूरी हैं।

आम आदमी पार्टी की लुधियाना के लोगों को 5 गारंटियां

  • लुधियाना को पॉल्यूशन मुक्त करने के लिए 100 इलैक्ट्रिक बसें चलाई जाएगी। जिनके डीपू और चार्जिंग स्टेशन बनेगे।
  • बुड्डा दरिया की पुरानी शान को दोबारा से बहाल किया जाएगा और इस किनारों पर सड़क बनाई जाएगी।
  • लुधियाना की समस्त आबादी के लिए 100 प्रतिशत साफ पीने वाला पानी और जमीनी स्तर के पानी को बचाने के लिए प्रबंध किए जाएंगे।
  • 100 प्रतिशत सीवरेज प्रबंध, आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ कूड़े का निपटारा और ठोस कूड़े का प्रबंध किया जाएगा।
  • बिना किसी रुकावट के 4 नए इंटर-स्टेट बस स्टेंड बनाए जाएंगे और इंटर सिटी बसें चलाई जाएगी। मौजूदा बस स्टेंड को लोकल बस स्टेंड में बदल दिया जाएगा। ताजपुर रोड से साउथ सिटी तक दरिया के किनारे सड़क का निर्माण किया जाएगा।

ये भी पढ़ेः Punjab News: नशे के कारोबारियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई: डॉ. बलजीत कौर

क्लिन और ग्रीन वातावरण बनाने पर फोकस: अमन अरोड़ा

मंत्री अमन अरोड़ा (Aman Arora) ने कहा सरकार का फोकस है कि क्लिन और ग्रीन वातावरण (Green Environment) बनाया जाए। अच्छी ए.सी और साफ बसें होगी तो लोग खुद की प्राइवेट गाड़ियों का कम इस्तेमाल करेंगे जिस कारण पॉल्यूशन कम होगा। 100 बसों को बेशक केन्द्र सरकार ला रही है लेकिन इसमें पंजाब सरकार की भी इन्वेस्टमेंट है।