Vastu Tips

Vastu Tips: घर में तुलसी के पास बिल्कुल ना लगाएं ये 3 पौधे

Vastu-homes
Spread the love

Vastu Tips: तुलसी के आसपास ना लगाएं ये पौधे, होती है धनहानी

Vastu Tips: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व बताया गया है। माना जाता है कि वास्तु में बताए गए नियमों का पालन करने से जीवन में खुशहाली आती है। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में तुलसी के पौधे (Tulsi Plants) को बहुत शुभकारी बताया गया है। तुलसी का पौधा घर के सुख-समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। मान्यता यह भी है कि जिस घर में तुलसी का पौधा हरा-भरा होता है और हर दिन इसकी पूजा होती है वहां मां लक्ष्मी का वास होता है। तुलसी के पौधे (Tulsi Plants) को लेकर कुछ नियम भी बताए गए हैं, जिसका पालन जरूर बहुत ही जरूरी होता है। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में कुछ ऐसे पेड़-पौधों के बारे में बताया गया है, जिसे तुलसी (Tulsi) के आस-पास नहीं रखना चाहिए। आइए आज के इस खबर में जानते हैं कि तुलसी के पौधे के पास किस पेड़ों को बिलकुल भी नहीं रखना चाहिए।

ये भी पढ़ेंः Dhanteras 2024: धनतेरस पर भूलकर न खरीदें ये वस्तुएं…वरना सालभर पैसों की रहेगी दिक्कत…

Pic Social media

तुलसी (Tulsi) और पीपल (Peepal) दोनों को ही हिंदू धर्म में पवित्र और पूजनीय माना गया है। लेकिन वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पीपल और तुलसी को कभी आसपास नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि घर पर तुलसी का पौधा होना जहां सुख-समृद्धि का प्रतीक होता है, वहीं घर के अन्दर या पास में पीपल का पेड़ या पौधा धनहानि का कारण बन सकता है।

तुलसी के पौधे के पास कभी भूलकर भी कांटेदार पेड़-पौधे नहीं लगाने चाहिए। तुलसी के आसपास कांटेदार पेड़-पौधे होने से यह घर पर तेजी से नकारात्‍मकता बढ़ती है और यह दुर्भाग्य का कारण बनता है।
मदार या ऐसे कोई भी पेड़-पौधे, जिससे दूध जैसा सफेद पदार्थ निकलता हो, उसे भी तुलसी के आसपास लगाना शुभकारी नहीं माना गया है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, ऐसे पेड़-पौधों को तुलसी के नजदीक रखने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह तेजी से बढ़ने लगता है और घर में एक के बाद एक समस्या आने लगती है।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: इस दिवाली करें ये काम, घर में आएंगी खुशियां…

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर पर शमी का पौधा (Shami plant) लगाना शुभ माना गया है। लेकिन तुलसी के आसपास शमी को नहीं लगाना चाहिए। अगर आपके घर दोनों पौधे लगे हुए हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि, शमी और तुलसी के पौधे के बीच कम से कम 4-5 फीट की दूरी अवश्य हो। तुलसी और शमी का पौधा आसपास होने से धन संबंधी परेशानियां आती है।
कैक्टस भी कांटेदार पौधा होता है, इसलिए वास्तु शास्त्र के मुताबिक इसे घर के लिए शुभ नहीं माना जाता है। वहीं कैक्टस के पौधे को राहु का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इसे तुलसी पौधे के आसपास लगाने से बचना चाहिए।

Pic Social media

Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।