Karwa Chauth

Karwa Chauth: आपके शहर में कब निकलेगा चाँद..जल्दी से टाइम नोट कर लीजिए

Trending Vastu-homes
Spread the love

Karwa Chauth: जानिए आज कितने बजे निकलेगा आपके शहर में चांद

Karwa Chauth: देशभर में आज करवा चौथ मनाया जा रहा है। आज सुहागिन महिलाएं करवा चौथ के मौके पर अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला व्रत कर रही हैं। करवा चौथ (Karwa Chauth) का व्रत सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक रखने का नियम है। इस दिन सभी व्रती महिलाएं शाम के समय में करवा चौथ की पूजा करती हैं उसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर पारण करती हैं। फिर उनका व्रत पूरा हो जाता है। आज शाम से सभी को चांद के निकलने का इंतजार रहेगा। लोगों की निगाहें आसमान में चांद का इंतजार ही करती रहेंगी कि कब चांद (Moon) निकले और अर्घ्य देकर पारण हो। ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि आज करवा चौथ का चांद कब निकलेगा?

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर की इस दिशा में मटका रखना होता है बेहद शुभ…

Pic Social Media

जानिए करवा चौथ 2024 मुहूर्त

करवा चौथ (Karva Chauth) की चतुर्थी तिथि का शुभारंभ- सुबह 6 बजकर 46 मिनट से
करवा चौथ की चतुर्थी तिथि का समापन- कल यानी सोमवार, प्रात: 4 बजकर 16 मिनट पर
करवा चौथ पूजा मुहूर्त- रविवार शाम 5:46 बजे से शाम 7:02 बजे तक

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

करवा चौथ पूजन सामग्री

लकड़ी का आसान,देसी घी, पान, सींक, कलश, हल्दी, रोली ,मौली ,मिठाई ,छन्नी ,लोटे में भरने के लिए चावल ,दान की सामग्री ,अक्षत ,चंदन ,फल ,पीली मिट्टी ,फूल ,मिट्टी या तांबे का करवा और ढक्कन और करवा चौथ व्रत कथा किताब।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: सुखी वैवाहिक जीवन के लिए अपनाएं ये असरदार वास्तु टिप्स, रिश्तों में आएगी मिठास

करवा चौथ पूजा विधि

करवा चौथ (Karva Chauth) के दिन चन्द्रमा की पूजा कर महिलाएं चंद्रदेव से यह आशीर्वाद मांगती हैं कि किसी भी कारण से उन्हें अपने प्रियतम का वियोग न सहना पड़े। सुहागिन महिलाएं करवा चौथ पर देवी पार्वती के स्वरूप चौथ माता, भगवान शिव और कार्तिकेय के साथ-साथ श्री गणेशजी की भी पूजा करती हैं।

करवा चौथ (Karva Chauth) पर शाम के समय लकड़ी की चौकी पर लाल वस्त्र बिछाएं, इस पर भगवान शंकर, माता पार्वती, कार्तिकेय, गणेश जी का चित्र लगाएं। एक लोटे में जल भरकर उसके ऊपर श्रीफल रखकर कलावा बांध दें और दूसरा मिट्टी का करवा लेकर उसमें जल भरकर और ढक्कन में शक्कर भर दें, उसके ऊपर दक्षिणा रखें, रोली से करवे पर स्वास्तिक बनाएं। इसके बाद धूप, दीप, अक्षत व पुष्प चढाकर भगवान का पूजन करें, पूजा के उपरांत भक्तिपूर्वक हाथ में गेहूं के दाने लेकर चौथमाता की कथा पढ़ें या सुने। फिर रात्रि में चंद्रोदय होने पर चंद्रदेव को अर्ध्य देकर बड़ों का आशीर्वाद लेते हुए व्रत को समाप्त करें।

जानिए कब निकलेगा आपके शहर में चांद

प्रयागराज में चांद निकलने का समय: 07:43 पी एम

नोएडा में चांद निकलने का समय: 07:54 पी एम

नई दिल्ली में चांद निकलने का समय: 07:54 पी एम

ग्रेटर नोएडा में चांद निकलने का समय: 07:53 पी एम

गुरुग्राम में चांद निकलने का समय: 07:55 पी एम

गाजियाबाद में चांद निकलने का समय: 07:53 पी एम

लखनऊ में चांद निकलने का समय: 07:44 पी एम

फरीदाबाद में चांद निकलने का समय: 07:54 पी एम

मेरठ में चांद निकलने का समय: 07:51 पी एम

मुरादाबाद में चांद निकलने का समय: 07:47 पी एम

आगरा में चांद निकलने का समय: 07:55 पी एम

बरेली में चांद निकलने का समय: 07:46 पी एम

वाराणसी में चांद निकलने का समय: 07:39 पी एम

मथुरा में चांद निकलने का समय: 07:55 पी एम

पटना में चांद निकलने का समय: 07:29 पी एम

गोरखपुर में चांद निकलने का समय: 07:34 पी एम

कोलकाता में चांद निकलने का समय: 07:24 पी एम

कानपुर में चांद निकलने का समय: 07:47 पी एम

नवी मुंबई में चांद निकलने का समय: 08:36 पी एम

रांची में चांद निकलने का समय: 07:35 पी एम

पुणे में चांद निकलने का समय: 08:34 पी एम

मुंबई में चांद निकलने का समय: 08:37 पी एम

बेंगलुरु में चांद निकलने का समय: 08:31 पी एम

नागपुर में चांद निकलने का समय: 08:06 पी एम

भोपाल में चांद निकलने का समय: 08:08 पी एम

चेन्नई में चांद निकलने का समय: 08:20 पी एम

इंदौर में चांद निकलने का समय: 08:15 पी एम

भुवनेश्वर में चांद निकलने का समय: 07:40 पी एम

तिरुवनंतपुरम में चांद निकलने का समय: 08:44 पी एम

हरिद्वार में चांद निकलने का समय: 07:46 पी एम

रायपुर में चांद निकलने का समय: 07:55 पी एम

उज्जैन में चांद निकलने का समय: 08:15 पी एम

ग्वालियर में चांद निकलने का समय: 07:57 पी एम

गांधीनगर में चांद निकलने का समय: 08:27 पी एम

देहरादून में चांद निकलने का समय: 07:46 पी एम

अहमदाबाद में चांद निकलने का समय: 08:28 पी एम

ऋषिकेश में चांद निकलने का समय: 07:45 पी एम

जयपुर में चांद निकलने का समय: 08:05 पी एम

उदयपुर में चांद निकलने का समय: 08:19 पी एम

जम्मू में चांद निकलने का समय: 07:51 पी एम

सूरत में चांद निकलने का समय: 08:32 पी एम

श्रीनगर में चांद निकलने का समय: 07:47 पी एम

चंडीगढ़ में चांद निकलने का समय: 07:50 पी एम

शिमला में चांद निकलने का समय: 07:47 पी एम

कोहिमा में चांद निकलने का समय: 06:55 पी एम

शिलॉंग में चांद निकलने का समय: 07:01 पी एम

आइजोल में चांद निकलने का समय: 07:03 पी एम

ईटानगर में चांद निकलने का समय: 06:50 पी एम

दिसपुर में चांद निकलने का समय: 07:00 पी एम

इंफाल में चांद निकलने का समय: 06:55 पी एम

अगरतला में चांद निकलने का समय: 07:08 पी एम