Vishnu Deo

Vishnu Deo: दिवाली से पहले विष्णु देव का राज्य कर्मचारियों को तोहफा, इतने प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाया

छत्तीसगढ़
Spread the love

Vishnu Deo: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को सीएम ने दिया दीवाली का तोहफा

CM Vishnu Deo: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (chief Minister Vishnu Deo Sai) ने सरकारी कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा दिया है। महंगाई भत्ता 46 प्रतिशत से बढ़कर 50 प्रतिशत करने की घोषणा की है। राज्य कर्मचारियों को ये महंगाई भत्ता 1 अक्टूबर से मिलेगा। कैबिनेट की बैठक से पहले मुख्यमंत्री साय ने बड़ी घोषणा की है।
ये भी पढ़ेंः Raipur: विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व का ऐतिहासिक मुरिया दरबार संपन्न

Pic Social media

ये भी पढ़ेंः Vishnu Deo: सीएम विष्णु देव ने बस्तर दशहरा पर्व के सदस्यों के साथ किया दोपहर का भोजन, समिति सदस्यों के साथ की चर्चा

कैबिनेट मीटिंग आज

दिवाली (Diwali) से पहले आयोजित कैबिनेट की इस बैठक में धान-मक्का खरीदी, राज्योत्सव के आयोजन को लेकर चर्चा होने के आसार है। बताया जा रहा है कि सरकार धान खरीदी की तारीखों का ऐलान कर सकती है। कुछ दिन पहले ही 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू करने का प्रस्ताव कैबिनेट की उप समिति ने भेजा था। इसके अलावा धान खरीदी के लिए कर्ज लेने को लेकर भी कैबिनेट में फैसला हो सकता है। इसके अलावा नई उद्योग नीति, नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एकसाथ करवाने और राज्योत्सव को लेकर मुहर लगने की संभावना है।