CM Maan

CM Maan ने 2436.49 करोड़ रुपए की लागत से 13400 किलोमीटर लिंक सड़कों के निर्माण को दी मंजूरी

पंजाब
Spread the love

ग्रामीण क्षेत्रों से संपर्क बढ़ाकर गांव वासियों की सुविधा के लिए उठाया गया यह महत्वपूर्ण कदम

इन लिंक सड़कों के निर्माण में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का होगा उपयोग

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य के लोगों की सुविधा के लिए आज एक बड़ा कदम उठाते हुए अधिकारियों को 2436.49 करोड़ रुपए की लागत से 13400 किलोमीटर लंबी लिंक सड़कों के निर्माण के निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़ेः Punjab: पंजाब जल्द ही देश के डिजिटल हब के रूप में उभरेगा: CM Maan

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

यहां एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ये लिंक सड़कें लोगों तक वस्तुओं और सेवाओं की निर्बाध आपूर्ति के साथ-साथ उनके आने-जाने के लिए भी बहुत सहायक होंगी। उन्होंने कहा कि ये लिंक सड़कें राज्य के आर्थिक विकास को बढ़ावा देंगी और ग्रामीण निवासियों के लिए अत्यधिक लाभकारी होंगी। सीएम भगवंत सिंह मान ने इन सड़कों के निर्माण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि 6 साल गुजर जाने के बाद भी इनमें से कई सड़कों की अनदेखी की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर क्रमबद्ध करके बनाया जाना चाहिए ताकि लोगों को इसका पूरा लाभ मिल सके। सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन सड़कों की आवश्यकता और प्राथमिकता के आधार पर निर्माण के लिए जमीनी स्तर पर सर्वेक्षण को सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और मंडी बोर्ड के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा कि इन सड़कों के निर्माण पर हर एक पैसा समझदारी से खर्च किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने राज्यभर में इन ग्रामीण लिंक सड़कों को चौड़ा, मजबूत और उन्नत करके सड़कों के बुनियादी ढांचे को नया रूप देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए इस सड़क नेटवर्क के महत्व को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। सीएम भगवंत सिंह मान ने पंजाब मंडी बोर्ड और लोक निर्माण विभाग को इस परियोजना को आवंटित करते समय इसकी उच्च गुणवत्ता के साथ-साथ आवंटित किए गए हर एक पैसे का सही ढंग से उपयोग सुनिश्चित करने के लिए भी कहा है।

ये भी पढ़ेः Punjab By-Election: पंजाब की चार सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, 13 नवंबर डालें जाएंगे वोट

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य की ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ तकनीक का उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह कदम ग्रामीण सड़कों पर उच्च गुणवत्ता वाले कार्यों को सुनिश्चित करने के साथ-साथ राज्य के मौजूदा संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग करेगा। सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस तकनीक से लोगों का पैसा बचेगा और साथ ही सड़कों के निर्माण कार्यों में क्रांति आएगी।