Assembly Election Jharkhand 2024

Assembly Election Jharkhand 2024 Date: झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

Trending झारखंड राजनीति
Spread the love

Assembly Election Jharkhand 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीख जान लीजिए

Assembly Election Jharkhand 2024 Date: झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि आज झारखंडवासियों का इंतजार खत्म हो गया है। झारखंड (Jharkhand) में 2024 के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। चुनाव आयोग (Election Commission) ने राज्य में होने वाले चुनावों के लिए तारीखों की घोषणा करते हुए स्पष्ट किया कि इस बार विधानसभा चुनाव 2 चरणों में कराए जाएंगे। आपको बता दें कि झारखंड की वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी, 2025 को समाप्त होगा।

ये भी पढ़ेंः Pushkar Dhami: अगले साल उत्तराखंड को एक और मिल जाएगा AIIMS, पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

इस दिन होगी वोटिंग

चुनाव आयोग (Election Commission) के प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान किया कि झारखंड (Jharkhand) में विधानसभा चुनाव कुल 2 चरणों में कराए जाएंगे। पहले चरण का मतदान 13 नवंबर 2024 को होगा और दूसरा चरण का मतदान 20 नवंबर 2024 को संपन्न होगा। प्रत्येक चरण के लिए मतदान क्षेत्रों को अलग-अलग विभाजित किया गया है जिससे प्रदेश में चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से हो सके।

कब आएगा रिजल्ट

झारखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम 23 नवंबर 2024 को घोषित किए जाएंगे। सभी चरणों का मतगणना एक ही दिन होगी और राज्य के सभी मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे।

ये भी पढ़ेंः Diwali Bonus: सरकारी कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, CM Bhajanlal ने जारी किए निर्देश

दिलचस्प होगा मुकाबला

झारखंड में इस बार चुनावी मुकाबला काफी दिलचस्प होने की संभावना है। सत्ताधारी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और उसके गठबंधन सहयोगी कांग्रेस तथा विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच कड़ी टक्कर देखी जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी सत्ता बनाए रखने की कोशिश करेंगे, जबकि भाजपा राज्य में सत्ता वापसी के लिए पूरी ताकत झोंक रही है।
चुनाव के दौरान मतदाता जागरूकता और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। चुनाव आयोग ने राज्य में निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाए हैं, जिसमें सभी मतदान केंद्रों पर ईवीएम और वीवीपैट का उपयोग अनिवार्य किया गया है।

2019 में किसकी बनी थी झारखंड में सरकार

झारखंड में कुल 81 विधानसभा सीटें हैं। वर्तमान समय में झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी सत्ता में है जिसकी कमान सीएम हमेंत सोरेन के हाथों है। उनके इस साल जेल जाने और जमानत मिलने तक चंपाई सोरेन को राज्य का सीएम बनाया गया था। उसके बाद फिर हेमंत सोरेन ने बागडोर संभाल ली। चंपाई सोरेन ने इस कदम के बाद झामुमो छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है। 2019 के विधानसभा चुनाव में झामुमो को 81 में से 30 और बीजेपी को 25 सीटें हासिल हुई थीं। झारखंड में बहुमत वाली सरकार बनाने के लिए 41 सीटें चाहिए । साल 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में JMM ने कांग्रेस और जेवीएम प्लस AJSUP से गठबंधन कर सरकार बना ली थी।