Nayab Saini: Congress does politics of lies...people have now understood - Nayab Saini

Nayab Saini: कांग्रेस झूठ की राजनीति करती है…लोग अब समझ चुके है- नायब सैनी

राजनीति हरियाणा
Spread the love

Nayab Saini: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व में हरियाणा में दूसरी बार नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) मुख्यमंत्री (Chief Minister) पद की शपथ लेंगे। इससे पहले कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी असम (Aasam) के गुवाहाटी स्थित कामाख्या देवी (Kamakhya Devi) के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस (Congress) पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस झूठ की राजनीति करती है, जो अब जनता समझ चुकी है। इसलिए वह (जनता) देशभर में उसे बाहर का रास्ता दिखा रही है।

बता दें कि नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) 17 अक्टूबर को दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले हैं। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले नायब सैनी (Nayab Saini) ने कामाख्या देवी का दर्शन किया और आशीर्वाद लिया। देवी मां का दर्शन करने के बाद नायब सैनी ने कहा, कांग्रेस हमेशा झूठ का सहारा लेती है। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh), कर्नाटक (Karnataka) और तेलंगाना (Telangana) में झूठ के बल पर ही वह सत्ता में आई। लेकिन उसका झूठ ज्यादा दिन तक नहीं चला। इसलिए यहां की जनता ने उसे राजस्थान (Rajasthan), मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh), छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) और अब हरियाणा (Haryana) में बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

ये भी पढ़ेंः Haryana में नई सरकार के गठन की तैयारी: Nayab Saini का सीएम बनना तय, Amit Shah को मिली अहम जिम्मेदारी

उन्होंने कहा कि लोगों ने इस पुरानी पार्टी का झूठ का नकाब उतार दिया है और केंद्र एवं राज्यों में उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया है। नायब सैनी (Nayab Saini) ने कहा कि लोग ‘सिर्फ मोदी की गारंटी में यकीन करते हैं।’

इस दौरान उन्होंने किसानों के लिए भाजपा (BJP) द्वारा किए गए प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा कि यहां तक ​​कि कांग्रेस की सात पीढ़ियां भी पिछले एक दशक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की सरकार द्वारा कृषकों के लिए किए गए कामों की कल्पना नहीं कर सकती हैं। 

बता दें कि इससे पहले नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) और उनकी पत्नी सुमन सैनी (Suman Saini) हरियाणा में भाजपा की जीत के बाद यहां कामाख्या मंदिर गए थे। हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले भी सैनी ने अगस्त में पत्नी संग कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की थी।

ये भी पढ़ेंः Haryana CM Oath Ceremony: 17 October को CM पद की शपथ लेंगे Nayab Saini…संभावित 10 मंत्रियों की डिटेल जान लीजिए