Pushkar Dhami: On Navami, Pushkar Dhami worshiped virgin girls, also wished for happiness and prosperity for the people of the state...

Pushkar Dhami: नवमीं पर पुष्कर धामी ने कुंवारी कन्याओं का किया पूजन, प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना भी की…

उत्तराखंड राजनीति
Spread the love

Pushkar Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने शारदीय नवरात्रि की नवमी को नौ दुर्गा (Nav Durga) स्वरूपा कुंवारी कन्याओं का पूजन किया। इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर देवी स्वरूप कन्याओं के चरण धोए और उनका विधि-विधान से पूजन किया। उन्हें भोजन करवाया। सीएम धामी (Cm Dhami) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कन्या पूजन की कुछ तस्वीरें भी शेयर की है।

दरअसल, शुक्रवार (Friday) को शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर सीएम पुष्कर धामी (CM Pushkar Dhami) ने शासकीय आवास पर देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया। इसी के साथ ही माता दुर्गा के आखिरी स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की। इस दौरान सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “शारदीय नवरात्रि के नवम दिवस पर अष्ट सिद्धियों की दात्री माँ सिद्धिदात्री की आराधना कर समस्त लोक कल्याण हेतु प्रार्थना की। साथ ही सम्पूर्ण विधि-विधान से देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया।

ये भी पढ़ेंः Pushkar Dhami: ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा से मिले पुष्कर धामी, जानिए क्यों?

उन्होंने आगे लिखा, आदिशक्ति मां भगवती समस्त प्रदेशवासियों का कल्याण करें और उन्हें सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें, ऐसी कामना करता हूं।