Vastu Tips

Vastu Tips: घर में इस जगह रखें कपूर..मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

Vastu-homes
Spread the love

Vastu Tips: घर में इन जगहों पर रखें कपूर, मां लक्ष्मी संग खिंचे चले आएंगे कुबेर

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं जो हमारे जीवन में खुशहाली लाते हैं। साथ ही, हमारे जीवन में आ रही समस्या को खत्म कर आर्थिक तरक्की के रास्ते भी खोलते हैं। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के जानकारों के मुताबिक आर्थिक तरक्की के लिए कपूर (Kapoor) के कुछ उपायों को बेहद कारगर माना गया है। माना जाता है कि कपूर के सही इस्तेमाल से घर का वातावरण तो शुद्ध होता ही है। इसके साथ ही, आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है। आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर के किन हिस्सों में अगर नियमित रूप से कपूर जलाया जाए, तो धन आगमन होता है।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: घर में लगाएं 3 चीजें…मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी

Pic Social media

घर के मेन गेट पर

वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के मुताबिक घर के मेन गेट (Main Gate) से ही सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हमारे घर में होता है। ऐसे में हर दिन एक कपूर का टुकड़ा जरूर जलाएं। इसको लेकर माना जाता है कि ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का प्रवेश घर में होता है। इसके साथ ही, सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। और वास्तु दोष भी दूर हो जाता है। ऐसे में कपूर जलाने से धन लाभ के योग बनते हैं।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर में लगाई है 7 सफेद दौड़ते घोड़ों की तस्वीर? दिशा जरूर चेक करें

मंदिर में कपूर जलाने के लाभ

वास्तु के जानकारों का मानना है कि पूजा घर में कपूर जलाना बहुत शुभकारी होता है। कहते हैं कि पूरे घर में ऊर्जा का केंद्र घर का पूजा स्थल ही होता है। ऐसे में इस स्थान पर कपूर जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह पूरे घर होने लगता है और नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होने लगती है। इस दिन मां लक्ष्मी घर में वास करती है, जिससे आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत होती है। नियमित रूप से पूजा के दौरान कपूर जलाने से घर का वातावरण तो शुद्ध होता ही है। साथ ही, मानसिक विकार भी खत्म हो जाते हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

तिजोरी में रखें कपूर, होगा धन लाभ

वास्तु शास्त्र के मुताबिक धन लाभ के लिए कपूर का एक छोटा सा टुकड़ा तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से धन लाभ होता है। इशके साथ ही मां लक्ष्मी के साथ कुबेर देव की कृपा भी तिजोरी पर बनी रहती है। कपूर का यह उपाय फिजूलखर्ची को भी रोकता है, जिससे आर्थिक हानि नहीं होती।

किचन में भी जलाएं कपूर

आपको बता दें कि किचन में भी कपूर का टुकड़ा रखना बहुत लाभकारी होता है। कहते हैं कि किचन में कपूर के टुकड़ों को रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इसके साथ ही, किचन में आने वाले कीटों से भी राहत मिलती है। यही नहीं कपूर का ये उपाय घर में अन्न और धन की कमी नहीं होने देता।