Punjab

CM Maan द्वारा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार जीत के लिए भारतीय हॉकी टीम को बधाई

पंजाब
Spread the love

Punjab: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Chief Minister Bhagwant Singh Mann) ने पेरिस में चल रहे ओलंपिक खेलों में आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के लिए भारतीय हॉकी टीम (Indian Hockey Team) को बधाई दी है।
ये भी पढ़ेः Punjab: CM Maan ने खीरी (सुनाम) में C-PYTE केंद्र की आधारशिला रखी

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत ने 52 सालों के अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराया है। उन्होंने कहा कि यह बड़े गर्व और संतुष्टि की बात है कि भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हराया है। सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने इस महत्वपूर्ण मैच में दो गोल करके टीम की जीत सुनिश्चित की है।

ये भी पढ़ेः Punjab: गिदड़बाहा उपचुनाव फतह करने की तैयारी में AAP..CM Maan ने किया इलाके का दौरा

मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि यह ऐतिहासिक जीत देश में राष्ट्रीय खेल की पुरानी शान को बहाल करने का मार्ग प्रशस्त करेगी। सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि पूरी टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस शानदार जीत के साथ पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने भारतीय टीम को नॉकआउट मैचों के लिए शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि भारतीय टीम देश के लिए पदक जरूर जीतेगी।