17 july ka rashifal

13 July 2024 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: नौकरी की समस्या होगी दूर..अपनाएं ये वास्तु टिप्स

मेष राशि (Aries)   मेष राशि के लोगों के लिए भाग्‍य में वृद्धि का दिन है और आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। आपको सम्‍मान की प्राप्ति होगी और भाग्‍य आपका साथ देगा। वृद्धजनों की सेवा और पुण्य कार्य पर धन व्यय होने से मन में हर्ष रहेगा। प्रतिद्वन्दियों के लिए आप सिरदर्द बने रहेंगे। आपके दांपत्‍य जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी और आपको सम्‍मान की प्राप्ति होने से मन प्रसन्‍न रहेगा।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने पिताजी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आप ऊर्जावान रहने के कारण प्रत्येक कामों को करने में तत्पर रहेंगे। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि के लोगों के लिए दिन सामान्‍य है और आपके लिए सफलता के संयोग बन रहे हैं। आपको बौद्धिक और व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता प्राप्‍त होगी और बिजनस में नए आइडिया पर काम करेंगे तो आपको लाभ होगा। संतान पक्ष की ओर से हर्ष दायक समाचार मिलने से आपका मनोबल बढ़ेगा। भाग्योदय का दिन है, इस दिन का लाभ उठाएं और अपने काम पर फोकस करें।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थियों के लिए भी दिन शुभ रहेगा। आपका कोई पुरानी प्रॉपर्टी से संबंधित विवाद दूर होता दिख रहा है। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपकी संतान आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप सावधानी बरतें।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लोगों का भाग्‍य हर मामले में आपका साथ देगा। विरोधियों का षड़यंत्र असफल रहेगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों पर शुभ व्यय होने से मन में हर्ष होगा। बहुत समय से चली आ रही कटुता आपसी समझौते से समाप्त हो जाएगी। नया परिचय मित्रता में परिवर्तन हो सकता है। आपके धन में वृद्धि होगी और कार्य संपन्‍न होंगे।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपने अनावश्यक खर्च पर पूरा ध्यान देना होगा। कोई संपत्ति संबंधित विवाद यदि लंबे समय से आपको घेरे हुए था, तो वह भी दूर होगा। आपको किसी नए वाहन की खरीदारी की इच्छा पूरी हो सकती है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को  अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों का दिन लाभ से भरा होगा और कुछ खास फैसले आपको लाभ प्रदान कर सकते हैं। मेहनत करने से आपको सफलता प्राप्‍त होगी और आय में वृद्धि होगी। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे और आपको व्यर्थ की भागदौड़ पारिवारिक अशांति विशेष रूप से रहेगी। सूर्यास्त होते समय कुछ राहत मिल जाएगी। आपके धन में वृद्धि होगी और परिवार के साथ वक्‍त आनंद में बीतेगा।

ये भी पढ़ेः इस दिशा में बनवाएं बच्चों का कमरा..हमेशा पढ़ाई में लगा रहेगा मन

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय मिल बैठकर व्यतीत करेंगे और उनकी पारिवारिक समस्याओं को सुनेंगे, लेकिन आपको अपने बिजनेस को भी पूरा समय देना होगा, नहीं तो कोई नुकसान होने की संभावना है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है।

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि के लोगों के लिए दिन सफलता से भरा होगा। घर में धन धान्य की वृद्धि होगी और मित्रों से धन का लाभ होगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्‍त होगी और मनोरथ सिद्धि होगी। रात्रि में शुभव्यय-मंगलमय समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। आपको कारोबार में लाभ होगा और योजनाएं पूर्ण होंगी।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा, क्योंकि परिवार में यदि किसी सदस्य को आप कोई सलाह देंगे, तो वह आपकी बात पर अमल अवश्य करेंगे। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी और उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आपके कुछ विरोधी परेशान करने की कोशिश करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।

 कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों को लाभ होगा और धन में वृद्धि होगी। कर्म फल के मामले में फायदा होगा। कहीं से कमा कमाया धन मिलने का योग है। किसी वृद्ध महिला का आशीर्वाद मिलने से उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। भाई बन्धुओं से विवाद हो सकता है। मतभेद और क्रोध अधिक न करें। आपके कारोबार में सफलता प्राप्‍त होगी।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर कोई अनबन चल रही थी, तो उसे भी आप बातचीत के जरिए दूर करेंगे और प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। संतान को किसी पुरस्कार के मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा और उनको किसी सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। बड़ों के आशीर्वाद से आपके सभी रुके हुए काम पूरे होंगे।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)