25 Feb 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेः Key Vastu Tips: इस दिशा में न रखें घर की चाबी, आ सकता है दुर्भाग्य, जानें चाबी रखने का सही स्थान

मेष राशि (Aries) मेष राशि वालों के लिए आज ग्रहों के बहुत ही शुभ योग बन रहे हैं। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति की संभावना बनी है और शाम तक आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपको ऑफिस में किसी बात को लेकर मन में चिढ़ हो सकती है। आमदनी संतोषजनक रहेगी, मामा पक्ष से धन प्राप्ति के योग हैं। शाम के वक्‍त किसी सामाजिक कार्यक्रम में जा सकते हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

वृष राशि (Tauras) आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। निजी विषयों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। भौतिक वस्तुओं पर आप पूरा फोकस बनाए रखेंगे। व्यापार में सक्रियता रहेगी और करियर को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आपके अंदर त्याग और सहयोग की भावना रहेगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आप अपने करियर को लेकर किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों के बॉस उनके ऊपर काम का बोझ डाल सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि के लोगों के भाग्‍य में वृद्धि होगी और आपके लिए आज ग्रहों के शानदार योग बने हैं। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति होगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। आपके खानपान के स्‍तर में सुधार होगा। नए सुन्दर वस्‍त्रों और आभूषण की खरीद कर सकते हैं। नौकरी तथा व्यवसाय में भी भागीदारी व साथियों का सहयोग पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। आलस्य का त्याग कर सक्रिय रहें।

कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखें। लाभ के अवसरों पर आप पूरा ध्यान देंगे। धार्मिक कार्य में आपकी खूब रुचि रहेगी। घर परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे और आपको किसी संपत्ति संबंधित मामले में जीत मिलती दिख रही है, लेकिन आपको लेनदेन से संबंधित मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आप किसी काम को दूसरे के भरोसे ना छोड़ें, नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या हो सकती है।

सिंह राशि (Leo) सिंह राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और मन में प्रसन्नता और व्यस्तता रहेगी। अभिन्न मित्रों के सहयोग से व्यवसाय के नए स्रोत बनेंगे और आमदनी भी बढ़ेगी। अकस्मात् बड़ी मात्रा में में पैसा हाथ में आने से मनोबल बढ़ेगा और सुख में वृद्धि होगी। खान-पान पर नियंत्रण रखें। किसी से पैसों का लेनदेन न करें। वरना आपके संबंध खराब हो सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) आज का दिन विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन पहले से बेहतर रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में कोई ढील ना दें। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आप अपनों के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ मिल बैठकर आप पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोग यदि किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना रहे थे, तो उनकी वह इच्छा आज पूरी हो सकती है।

तुला राशि (Libra) तुला राशि के लोगों का दिन परेशानी और उलझन वाला रहेगा। आज आपको बिना मन के कुछ काम करने पड़ सकते हैं। परिवार में सर्वत्र सुख शान्ति रहेगी। अकस्मात् अनियोजित खर्च बढ़ सकते हैं। यदि आप नौकरी में हैं तो अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। शाम के वक्‍त साहित्‍य में आपकी रुचि बढ़ेगी। रात्रि का समय सामाजिक आयोजन में बीतेगा। कारोबारियों के लिए लाभ का दिन है।

मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप समझौते पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। आप बड़ों के प्रति आदर और सम्मान का भाव बनाए रखें। आपको कुछ अजनबी लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। धर्म कर्म के कार्यों के प्रति आपकी खूब रुचि रहेगी। आप कुछ नए लोगों का विश्वास आसानी से जीत पाएंगे। आप व्यापार में किसी को साझेदार ना बनाएं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। संतान की तरक्की के मार्ग में आ रही बाधाएं भी दूर होगी। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) वृश्चिक राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और शुभ योग में आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। आपको माता का सानिध्य और आशीर्वाद भी मिलेगा और मन में काफी प्रसन्‍नता रहेगी। बहुत समय से रुका धन आपको मिल सकता है और इससे आपकी कई रुकी योजनाएं पूर्ण हो जाएंगी। संतान पक्ष से और बौद्धिक क्षेत्र में सुखद परिणाम मिलने से प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु राशि (Sagittarius) आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। धार्मिक कार्य के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। आपको किसी काम में जोखिम उठाने से बचना होगा। विद्यार्थी किसी परीक्षा में सफलता हासिल करेंगे। आप सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। किसी काम में आप उसके नीति और नियमों पर पूरा ध्यान दें। आपने यदि किसी से धन उधार लिया था, तो उसे भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। परिवार के सदस्यों में किसी बात को लेकर वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिसमें आप दोनों पक्षों को सुनकर कोई निर्णय ले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता से भरा होगा। आज कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। संपत्ति का विस्तार और संपत्ति से आय में वृद्धि होगी। क्रोध से बचें और अपने काम पर ध्‍यान दें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। सावधान रहें। सायंकाल के समय धार्मिक आयोजन में भागीदारी या धार्मिक यात्रा हो सकती है।

मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए कला कौशल से एक अच्छी जगह बनाने के लिए रहेगा और आपको व्यवसाय में अच्छे अवसरों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को समय से पूरा कर पाएंगे, लेकिन किसी को उधार देने से पहले सोच विचार अवश्य करें। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा। आपको कुछ विपक्षी लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को आप नजरअंदाज ना करें और आप अपने आवश्यक कामों पर पूरा ध्यान दें। आप कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2024-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-25 February-2024 rashifal-February- rashifal 2024 ka rashifal-rashifal 25 February-2024

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)