9 January 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
9 जनवरी को पौष शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और गुरुवार का दिन है। दशमी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। आज शाम 5 बजकर 29 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 7 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। अश्विनी नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल माना जाता है। साथ ही ये गूढ़ विषयों का अध्ययन करने वाले भी माने जाते हैं।
ये भी पढ़ेः Vatu Tips: भूलकर भी इन 3 स्थानों पर न रखें पैसा, आने लगती है कंगाली

मेष राशि (Aries) मेष राशि वालों के लिए कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ये बदलाव आपके सहकर्मियों के लिए थोड़ी परेशानी का कारण बन सकते हैं। आपकी मददगार प्रवृत्ति के कारण आपका दिन दूसरों की मदद करने में बीतेगा। आप अपने अच्छे व्यवहार से कार्यस्थल के माहौल को सामान्य बनाए रखेंगे। शाम के समय जीवनसाथी की तबियत बिगड़ सकती है जिससे आपको कुछ परेशानी उठानी पड़ सकती है।
वृष राशि (Taurus) आज के दिन आपको किसी प्रकार के जोखिम को लेने से बचना होगा। पिताजी की सेहत की आपको चिंता हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम मिलने से कठिनाईयां आएंगी। आपको अपने खर्चों को लेकर टेंशन बनी रहेगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको धन उधार लेने से बचना होगा। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। आपको अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाने की आवश्यकता है।
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि वालों के लिए आज कोई कीमती वस्तु या संपत्ति मिल सकती है। इसमें आपके पिता का आशीर्वाद और उच्च अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी। दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी। फिजूलखर्ची से बचने की कोशिश करें। शाम से लेकर रात तक तेज गति वाले वाहनों का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतें। किसी प्रिय और महान व्यक्ति से मिलने से आपके मनोबल में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के परिवार से भी कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपकी कार्यकुशलता को बढ़ाने वाला रहेगा। आप अत्यधिक लाभ के चक्कर में छुटपुट लाभ पर ध्यान नहीं देंगे। यदि परिवार के सदस्यों में कोई वाद-विवाद चल रहा है, तो आप उसे मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें। आप शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। किसी काम को लेकर आप अति उत्साहित होंगे, तो इससे आपके काम बिगड़ सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको कार्यक्षेत्र में अपनी कार्य कुशलता से कोई नया पद मिल सकता है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि वालों को राजनीति के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। आप संतान के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। प्रतिस्पर्धा में आप आगे बढ़ेंगे। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। पाचन संबंधी समस्या और आंखों में तकलीफ हो सकती है। शाम से लेकर रात तक का समय अपनों के साथ हंसी-खुशी में बीतेगा। खाने-पीने का विशेष ध्यान रखें। आपके धन सम्मान में वृद्धि होगी और भाग्य का साथ मिलेगा।
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए अप्रत्याशित लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने कामों को पूरा करने में काफी मेहनत करनी होगी। किसी से आप आज अपने कामों को लेकर कोई सलाह ना लें। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को कोई नुकसान हो सकता है। आप किसी नई प्रॉपर्टी की डील को फाइनल कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। माताजी की सेहत में कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।
तुला राशि (Libra) तुला राशि वालों के लिए शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष सफलता मिल सकती है। आय के नए स्रोत बनेंगे। आपकी वाकपटुता आपको सम्मान दिलाएगी। भागदौड़ की वजह से मौसम का असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। यात्रा सुखद और लाभदायक रहेगी। आपका दिन लाभ से भरा होगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आप अपने खर्चों को लेकर थोड़ा ध्यान दें। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कोई पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है। जो लोग बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत हैं, उन्हें प्रमोशन मिल सकता है। आपको किसी से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। नौकरी में आपको मन मुताबिक काम ना मिलने से थोड़ी टेंशन अवश्य रहेगी। कुछ विरोधी आपके कामों में विघ्न डालने की कोशिश करेंगे। संपत्ति को लेकर कोई लड़ाई-झगड़ा होने की संभावना है।
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि वालों को घर के सामान पर खर्च करना पड़ सकता है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। किसी कर्मचारी या रिश्तेदार की वजह से तनाव बढ़ सकता है। पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें, धन फंस सकता है। दिन में सरकारी कामों या कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं, लेकिन अंत में आपकी जीत होगी। आपके खिलाफ हो रही साजिशें नाकाम होंगी। आपका दिन प्रसन्नता से भरा होगा।
ये भी पढ़ेः Vastu Tips: यात्रा पर जाने से पहले वास्तु के इन नियमों का करें पालन, सुरक्षित होगा सफर
मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। यदि आपने कार्यक्षेत्र में कोई परिवर्तन किया, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। आपका पूजा-पाठ में खूब मन लगेगा। आपको किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई-लिखाई में कुछ ढील दे सकते हैं।
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि वालों के जीवनसाथी को अचानक स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। इस वजह से भागदौड़ और खर्च बढ़ सकता है। किसी संपत्ति की खरीद-बिक्री करते समय उसके सभी कानूनी पहलुओं पर ध्यान दें। शाम को जीवनसाथी की सेहत में सुधार होगा, लेकिन पूरी तरह ठीक होने में समय लगेगा। आपका दिन लाभ और तरक्की से भरा होगा।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है, जिसके बाद आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, क्योंकि आपका बिजनेस भी पहले से बेहतर रहेगा। आपको अकस्मात धन लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन संतान की कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है, जिस पर आपको लापरवाही बिल्कुल नहीं दिखानी है। कोई काम करने में यदि आपको समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर हो सकती है।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।

