Andhra Pradesh

Andhra Pradesh के श्रीकाकुलम में वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़, 9 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

TOP स्टोरी Trending वायरल
Spread the love

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम ज़िले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है।

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम ज़िले (Srikakulam District) से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर (Venkateshwara Swamy Temple) में दर्शन के दौरान हुई भगदड़ में 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

एकादशी के अवसर पर उमड़ी भारी भीड़

आपको बता दें कि यह हादसा कार्तिक मास की एकादशी के पावन अवसर पर हुआ, जब मंदिर में सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंदिर परिसर के प्रवेश द्वार पर अचानक लोगों का दबाव बढ़ गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ की स्थिति बन गई। कई श्रद्धालु गिर पड़े और उनके ऊपर भीड़ चढ़ती चली गई, जिसके चलते यह दर्दनाक हादसा हुआ।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Mobile: आपके बेडरूम की बातें सुनता है मोबाइल, IIT दिल्ली की रिसर्च में बड़ा खुलासा

राहत और बचाव कार्य में जुटा प्रशासन

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस ने तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया। सभी घायलों को पास के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज जारी है। ज़िला प्रशासन ने हालात पर नज़र बनाए रखी है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है जिससे स्थिति पर काबू पाया जा सके।

Pic Social Media

चश्मदीदों ने बताई लापरवाही की कहानी

मौके पर मौजूद चश्मदीदों के मुताबिक, सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या अत्यधिक थी, लेकिन भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा इंतज़ाम अपर्याप्त थे। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे भीड़ बढ़ती गई, स्थिति नियंत्रण से बाहर होती चली गई। अब प्रशासन ने इस हादसे की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं जिससे यह पता लगाया जा सके कि आख़िर चूक कहां हुई।

ये भी पढ़ेंः TRAI: लोगों को ऑनलाइन फ्रॉड से बचाने के लिए TRAI ने उठाया बड़ा कदम

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, ‘काशी बुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ की यह घटना अत्यंत दुखद है। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।’ मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घायलों को सर्वोत्तम उपचार दिया जाए। साथ ही उन्होंने स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को घटनास्थल का दौरा कर राहत कार्यों की निगरानी करने के आदेश भी दिए हैं।