8 November 2025 Ka Rashifal

8 November 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी!

Yours राशि
Spread the love

8 November 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 8 नवंबर 2025, मार्गशीर्ष मास का तीसरा दिन है और शनिवार का पवित्र दिन है। आज के दिन सूर्य देव तुला राशि में विराजमान रहेंगे, जबकि चंद्रमा सुबह 11:14 बजे तक वृषभ राशि में रहेंगे। इसके बाद चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर करेंगे।

आज के दिन का अभिजीत मुहूर्त 11:43 एएम से 12:26 पीएम तक रहेगा, जो शुभ कार्यों के लिए अत्यंत मंगलकारी माना जाता है। वहीं राहुकाल सुबह 9:21 एएम से 10:43 एएम तक रहेगा, इस दौरान कोई नया कार्य आरंभ करने से परहेज करना चाहिए।

आज गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत भी है। साथ ही वार के अनुसार यह दिन शनिवार का है, जो न्याय के देवता शनि देव को समर्पित होता है। श्रद्धालु आज शनिवार व्रत रखकर शनि देव की आराधना कर सकते हैं।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के जातकों का आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज के दिन आपका किसी से वाद विवाद हो सकता है। इसमें आपकी जीत होने की प्रबल संभावना नजर आ रही है। हर नए काम को करने से पहले कानूनी पहलुओं पर अच्छी तरह से गौर कर लें। व्यापार के सिलसिले में आज किसी की सलाह लेने की जरूरत पड़ सकती है।

वृष राशि (Taurus)   आज का दिन आपके लिए करियर के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा, लेकिन आप अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें और रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर मिलेगा और आपको अपनी किसी शारीरिक समस्या को छोटा नहीं समझना है, नहीं तो आने वाले समय में वह बढ़ सकती है। आपको अपने कामों में बदलाव सोच समझ कर करना होगा।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि वालों को आज के दिन दूसरों के इमोशन्स को पहचानने की कोशिश करनी होगी। उनके अनुसार चलेंगे तो आपको काफी आत्म संतोष होगा। कभी कभार दूसरों की बात सुनने में कोई परहेज नहीं है। ऑफिस में भी टीमवर्क के जरिए ही आप किसी कठिन प्रॉब्लम का हल निकालने में सफल हो पाएंगे।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)   आज का दिन आपके रहन-सहन के स्तर में सुधार लेकर आएगा। परिवार में बुजुर्गों का आपको पूरा साथ मिलेगा। मन में तनाव बना रहेगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई लिखाई को लेकर यदि कोई समस्या थी, तो वह दूर होती दिख रही है। आज आपकी धन-धान्य में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपकी किसी पुराने बात को लेकर आपको पछतावा हो सकता है, लेकिन विरोधी आपकी पीठ में छुरा घोपने की कोशिश करेंगे।

सिंह राशि (Leo)  सिंह राशि वाले आज के दिन किसी जानकार की छोटी-मोटी मदद कर सकते हैं। आज आपको दिन से पहले हिस्से में दूसरों की आर्थिक मदद करने में ही समय गुजारना पड़ सकता है। इससे किसी कठिन समस्या का हल आसानी से निकल आएगा। इस दौरान बड़ों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। किसी अपने से थोड़े समय के लिए दूर जाने की स्थिति आ सकती है।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। जीवन साथी को नौकरी में कुछ समस्याएं बनी रहेगी, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगी। आप किसी बड़े प्रोजेक्ट में हाथ मारने की कोशिश करेंगे, जिसमें आपको पार्टनर पर पूरी निगरानी बनाकर रखनी होगी। आपका कोई भारी नुकसान होते-होते बच सकता है। आपको बेवजह का तनाव लेने से बचना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच किसी प्रकार के कोई गलतफहमी उत्पन्न हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें: Vastu Dosh: क्या आप भी दरवाज़े के पीछे कपड़े टांगते हैं, खबर पढ़ लीजिए

तुला राशि (Libra)  आज आप अपनी पुरानी देनदारी चुकाने में कामयाब हो जाएंगे। कुछ जरूरी सामान की खरीदारी करनी पड़ सकती है। ऐसे में अपनी जेब का खास ख्याल रखें। ऐसी चीजें कतई न खरीदें जो फिलहाल आपके काम में आने वाली नहीं हैं। आपके वरिष्ठ अधिकारी आपके ओरिजनल आइडियाज को पसंद करेंगे। इससे आगे चलकर आपको लाभ पहुंचेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज आपको अपने कामों को थोड़ा धैर्य व संयम से निपटना होगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी। आपको बिजनेस में छुटपुट  लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज दिन अच्छा रहने वाला है। आप किसी धन संबंधित समस्या को लेकर परेशान रहेंगे। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको अपने आवश्यक कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।

मकर राशि (Capricorn)  आज सुबह से ही किसी नए प्रोग्राम को लेकर आपके अंदर नई शक्ति और एनर्जी रहेगी। किसी लव अफेयर को लेकर भी आप काफी एक्साइटेड रहेंगे। दिल की बात जबान पर लाने का यह सबसे अच्छा समय है। ऑफिस में आपके प्रमोशन या सैलरी बढ़ाने की बात हो सकती है। अपनी उमंगों पर काबू रखें।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी, जो आपको सुकून देगी। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। यदि कोई सरकारी काम आपका रुका हुआ था, तो वह भी पूरे हो सकते हैं। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर की इस दिशा में लक्ष्मी-कुबेर की लगाएं तस्वीर, धन की कमी नहीं होगी!

कुंभ राशि (Aquarius)  आर्थिक दृष्टि से कुंभ राशि के जातकों का आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। दिन के पहले हिस्से में आपको छिटपुट धन का लाभ होने की संभावना है। कोई भी नौकरी शुरूआत में छोटी या बड़ी नहीं होती। एक बार ये बात आपकी समझ में आ जाए तो बस दुनिया अपनी मुट्ठी में ही समझिए।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। कार्य क्षेत्र में आपके विचारों से आपके बॉस भी काफी खुश रहेंगे और आपकी दी गयी सलाह भी उनके खूब काम आएगी। आपको कोई बड़ी डील फाइनल करने का मौका मिलेगा। सेहत को लेकर आपको थोड़ा एहतियात बरतनी होगी। रचनात्मक कार्यो में आपकी काफी रुचि रहेगी। आप किसी नए घर, मकान आदि की खरीदारी की प्लानिंग कर सकते हैं, जिसके लिए कोई लोन आदि भी लेना पड़ सकता है।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ख़बरी मीडिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें