7 October 2025 Ka Rashifal

7 October 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

7 October 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 7 अक्टूबर 2025 है और पंचांग के अनुसार यह आश्विन मास का 30वां दिन है। आज शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है, जो सुबह 9:16 बजे तक रहेगी। इसके बाद कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि प्रारंभ हो जाएगी। आज मंगलवार का दिन है और इस दिन सूर्य देव कन्या राशि में स्थित रहेंगे। आज के दिन कई पर्व और व्रत हैं। वाल्मीकि जयंती, मीराबाई जयंती और आश्विन पूर्णिमा जैसे शुभ अवसर आज ही के दिन मनाए जा रहे हैं। साथ ही, मंगलवार होने के कारण हनुमान जी को समर्पित व्रत भी आज रखा जा सकता है।

मेष राशि (Aries)  आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपके मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी और आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। सरकारी मामले में आप लापरवाही बिल्कुल ना करें और अपने धन को आपको थोड़ा सही इस्तेमाल करना होगा, क्योंकि आप शौक-मौज की चीजों में ज्यादा खर्चा करेंगे। जो बाद में आपके लिए समस्या बन सकती है। आपको अपनी इनकम को ध्यान में रखकर व्यय करना होगा।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन वृष राशि के जातकों का पारिवार के लोगों के साथ सुखद बीतेगा। आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। दोपहर तक किसी शुभ समाचार के मिलने से आपको प्रसन्नता होगी। लेकिन, आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शाम के समय किसी ऐसे अतिथि का घर में आगमन हो सकता है, जिसका बहुत लंबे समय से आप इंतजार कर रहे थे। रात के समय में किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने से आपका सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन राशि (Gemini)  आज का दिन रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है, उन्हें किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपके मित्र आपको काम को लेकर कोई अच्छा सा जवाब देंगे। आज आप अपनी पोस्ट का गलत फायदा उठाने की कोशिश न करें। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से परिवार के सदस्यों में किसी बात को लेकर वाद-विवाद खड़ा हो सकता है। नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे थे, आप किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer)  आर्थिक दृष्टि से कर्क राशि के जातकों के लिए दिन उत्तम रहने वाला है। राशि स्वामी की उत्तम स्थिति और राशि पर बृहस्पति का द्वादश होकर परिभ्रमण आपके लिए शुभ रहने वाला है। अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति के संयोग बनरहे हैं। व्यावसायिक योजनाओं को आज के दिन गति मिलेगी। राज्य में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय आगे चलकर आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। शाम से देर रात तक देव दर्शन का लाभ प्राप्त होगा।

सिंह राशि (Leo)  आज का दिन आपके लिए सेहत के मामले में सचेत रहने के लिए रहेगा, क्योंकि आप अपने खानपान में लापरवाही करेंगे। आपको अपने परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आप किसी नए वाहन की खरीदारी की प्लानिंग कर सकते हैं। आप अपने किसी परिजन से मेल-मिलाप करने जाने की सोच सकते हैं। आपने यदि किसी से कोई वादा किया था, तो उसे भी पूरा करने की कोशिश करेंगे।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कन्या राशि (Virgo)   आज कार्यक्षेत्र में तत्परता से आपको लाभ होगा। घर-परिवार में किसी मंगल कार्यों के आयोजन से आपको खुशी होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। आज के दिन किसी प्रकार की विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में आपके लिए बेहतर होगा कि अपने क्रोध पर काबू रखें। घर गृहस्ती की समस्या सुलझ जाएगी। राजकीय मदद भी मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं।

तुला राशि (Libra)  आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से राहत मिलेगी। आप अपने घर के साथ-साथ बाकी कामों पर भी पूरा ध्यान देंगे। जीवनसाथी को शॉपिंग आदि पर लेकर जा सकते हैं। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोगों इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आप अपने घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं। जिसमें परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  वृश्चिक राशि के जातकों का आर्थिक पक्ष मजबूत रहने वाला है। धन, सम्मान, यश, कीर्ति की वृद्धि होने के योग दिख रहे हैं। आज के दिन रूका हुआ कार्य सिद्ध होगा। लंबे समय पर किसी खास से भेंट हो सकती है। वाणी पर संयम रखाना होगा, नहीं तो विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। शाम के समय प्रियजनों से भेंट और रात में सैर सपाटे मौज मस्ती का अवसर प्राप्त हो सकता है।

ये भी पढ़ेंः Shanidev: 100 साल बाद दिवाली पर शनि बरसाएंगे कृपा, इन राशियों के अच्छे दिन शुरू होंगे!

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको किसी नए काम को करने की इच्छा जागृत हो सकती है। सरकारी मामलों में लापरवाही करने से आपको कोई बड़ा खमियाजा भुगतना पड़ेगा। प्रॉपर्टी डिलिंग में आप थोड़ा सोच समझकर ही आगे बढ़ें। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। आज आपको अपने किसी सहयोगी से काम को लेकर मदद मिलेगी।

धनु राशि (Sagittarius)  आज घर की जरूरी वस्तुओं पर धन का खर्चा हो सकता है। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में किसी कर्मचारी या किसी करीबी के कारण तनाव बढ़ सकता है। रूपये-पैसे से संबंधित लेन-देन में सावधानी बरतें। आज आपका धन कहीं फंसता हुआ दिख रहा है। दिन में कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं, लेकिन अंत में आपको ही जीत मिलेगी। आपके खिलाफ विरोधियों के भी षड़यंत्र विफल हो जाएंगे।

कुंभ राशि (Aquarius)  आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपकी कला कौशल में निखार आएगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी। आप आज एक बड़ा लक्ष्य लेकर चलेंगे, तभी वह आसानी से पूरा हो सकेगा। आप वाहनों के प्रयोग से थोड़ा सावधानी बरतें। आपकी किसी बात को लेकर आज कार्यक्षेत्र में कहासुनी हो सकती है।  आप शेयर मार्केट में थोड़ा सोच समझकर ही आगे बढ़ें।

ये भी पढ़ें: Vastu Dosh: क्या आप भी दरवाज़े के पीछे कपड़े टांगते हैं, खबर पढ़ लीजिए

मीन राशि (Pisces)   आज का दिन आपके लिए कुछ कठिन रहने वाला है। आपका अपने किसी सहयोगी से भी बेवजह का लड़ाई-झगड़ा होने की संभावना है। परिवार में किसी सदस्य से आपको खरी खोटी सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी की किसी शारीरिक समस्या को लेकर अपना परेशान रहेंगे।  आपको अपनी माताजी से अपने मन में चल रही किसी उलझन को लेकर बातचीत कर सकते हैं। सरकारी योजनाओ का आपको पूरा लाभ मिलेगा।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।