7 November 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज 7 नवंबर 2025, शुक्रवार का दिन है और मार्गशीर्ष मास का दूसरा दिन है। इस दिन सूर्य देव तुला राशि में तथा चंद्रमा वृषभ राशि में स्थित रहेंगे। आज अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:43 बजे से दोपहर 12:26 बजे तक रहेगा, जबकि राहुकाल का समय सुबह 10:43 बजे से दोपहर 12:05 बजे तक रहेगा। आज कोई विशेष व्रत या त्योहार नहीं है, लेकिन शुक्रवार के दिन आप चाहें तो शुक्रवार व्रत रख सकते हैं, जो धन की देवी माता लक्ष्मी को समर्पित होता है।

मेष राशि (Aries) आज आप घर किसी मित्र या मेहमान के आने से प्रसन्नता होगी, किसी लाभ का संयोग बनेगा। पार्टनरशिप में व्यापार करने वाले जातकों को आज अपने पार्टनर से सहयोग मिलेगा। आज आप अपनी माता के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। मातृ पक्ष से भी धन लाभ होता नजर आ रहा है। मामा मामी से भी सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी ख्याति दूर दूर तक फैलेगी जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी वृद्धि होगी। शाम को आज आप अपने जीवनसाथी को बाहर घुमाने ले जा सकते हैं।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए कोई ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपने मन में किसी के प्रति ईष्या की भावना ना रखें। यदि आप किसी के लिए अच्छा सोचते हैं, जिससे कि आप भी पॉजिटिव रहेंगे और आपके अच्छे रवैये से आपके मित्र भी बन सकते हैं। आप अपने घर-परिवार में जरूरत की चीजों की खरीदारी पर पूरा ध्यान देंगे। आपको किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा और माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई अच्छा मुकाम हासिल होगा।
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। राशि से बारहवें भाव में चंद्रमा का संचार होगा। सालह है कि, मान-सम्मान को ध्यान में रखकर काम करना चाहिए। किसी भी तरह के अनैतिक कार्यों से दूर रहना चाहिए, नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है। आपके धन में भी वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को अपने दफ्तर के काम में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए, अन्यथा नुकसान हो सकता है। अधिकारियों और वरिष्ठों से तनाव मिल सकता है। बैंक से संबंधित काम में सफलता पाएंगे
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए आय को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको पुराने काम से अच्छा लाभ मिलेगा और धन को लेकर यदि कोई काम रुका हुआ था, तो उसे भी आप पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। आप अपने किसी काम को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना बरतें, नहीं तो बाद में इसमें आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आपको अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति पर पूरा ध्यान देना होगा। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आपको अपने कारोबार व्यवसाय में लाभ का मौका मिलेगा। आज किए गए काम का आपको भविष्य में भरपूर लाभ मिलेगा। आज कोई बड़ा सौदा तय हो सकता है, जिससे आपके धन में भी वृद्धि होगी, लेकिन आज आपको अपनी माता के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने की जरूरत है। बाहर के खाने-पीने से बचना होगा। आज शाम के समय आप अपने भाइयो के साथ किसी पारिवारिक मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं।
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। तरक्की की राह में आगे बढ़ेंगे। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को भी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आपको कार्यक्षेत्र में कोई जिम्मेदारी भरा काम मिलेगा, लेकिन फिर भी आप उसे आसानी से कर सकेंगे। आपको किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे और आपको अपने शारीरिक समस्याओं को भी नजरंदाज करने से बचना होगा।
तुला राशि (Libra) तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपकी शिक्षा और करियर के लिहाज से अच्छा है। उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा। यदि आज आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना है तो दिल और दिमाग दोनों से सोच समझकर ही फैसला लें। आपमें नेतृत्व करने की क्षमता का विकास होगा और व्यापार में चल रही परेशानियां आज समाप्त हो जाएंगी। कार्यक्षेत्र में जीवनसाथी की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी। यदि लंबे समय से घर के अटके हुए कार्यों को करने का मौका नहीं मिल पा रहा था तो वह भी आज पूरा हो जाएगा। आप आज परिवार के साथ मनोरंजक समय बिता पाएंगे।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर की इस दिशा में लक्ष्मी-कुबेर की लगाएं तस्वीर, धन की कमी नहीं होगी!
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए किसी नयी नौकरी के लिए बेहतर रहेगा। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गयी थी, तो उसकी आपको मिलने की पूरी संभावना है। आपका अपनी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आपको कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेगा और आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचानने की आवश्यकता है, क्योंकि कुछ आपके मित्र के रूप में आपके शत्रु हो सकते हैं।
मकर राशि (Capricorn) मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज उन्नति का मौका मिलेगा। व्यापार में आप लाभ पाएंगे। नौकरी में दिन सामान्य रूप से अनुकूल बीतेगा। छात्र किसी नए कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। जीवनसाथी को आज पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। यदि पारिवारिक संपत्ति से जुड़ा आपका कोई कानूनी मामला है तो आज उसमें आपको जीत मिल सकती है। प्रेम संबंध में आज प्रगाढ़ता आएगी, प्रमी के साथ घूमने का प्लान कर सकते हें।
धनु राशि (Sagittarius) आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामले में कुछ कमजोर रहेगा, क्योंकि आपका धन कहीं फंस सकता है, इसलिए आपको सोच समझकर लाभ के चक्कर में पड़ने से बचना होगा। आप अपने खर्चों को लेकर परेशानी में आ सकते हैं, इसलिए आपको किसी को कर्ज थोड़ा सोच समझकर देना होगा। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है और आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें।
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते हें कि आज आपका दिन अनुकूल और सुखद बीतेगा। लव लाइफ में आज आपसी प्रेम और सहयोग बना रहेगा। धार्मिक कार्यों और सामाजिक कार्यों में भाग लेने से आपके यश में वृद्धि होगी। व्यवसाय के लिए दिन अच्छा रहेगा। शाम के समय आज आप देव दर्शन के लिए जा सकते हैं। अगर आज आपने वाहन खरीदने का मन बनाया है तो उसके लिए दिन अनुकूल है। आज आपके पड़ोस में कोई विवाद चल रहा है तो उसे निपटाने की कोशिश करनी चाहिए नहीं तो बात कानूनी हो सकती है। जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा।
ये भी पढ़ें: Vastu Dosh: क्या आप भी दरवाज़े के पीछे कपड़े टांगते हैं, खबर पढ़ लीजिए
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए हौसला लेकर आने वाला है और आपका रोजगार भी बढ़िया चलेगा। आपको किसी नेत्र संबंधित समस्या को लेकर भागदौड़ बनी रहेगी। परिवार में भी कुछ समस्याएं फिर से सिर उठाएंगी। जो आपकी टेंशन को बढ़ा सकती हैं। आपको किसी कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले को लेकर टेंशन बनी रहेगी और आप किसी पुराने विरोधी से यदि काम को लेकर कोई सलाह लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ख़बरी मीडिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
