Gold की अंगूठी पहनने के ये हैं फायदे..पढ़िए क्या-क्या?

Trending Vastu-homes

नीलम सिंह चौहान, खबरीमीडिया

सोना एक ऐसा धातु माना जाता है जिसे धारण करने से शरीर को ढेर सारे लाभ मिलते हैं। वहीं मान्यता अनुसार सोना जहां एक ओर सूरज की तरह एनर्जी देता है तो उसी प्रकार जीवन में आने वाली समस्याओं को भी दूर कर देता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक भी सोने की अंगूठी को धारण करने से आपके जीवन में स्वास्थ्य और कल्याण पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में आपको हम सोने की अंगूठी को धारण करने से कौन कौन से लाभ मिलते हैं उसके बारे में बताएंगे।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

ऊर्जा के स्तर को बढ़ाती है सोने की अंगूठी

सोने की अंगूठी को धारण करने से शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ता है और जीवन शक्ति भी बढ़ती है, जिससे उन्हें न सिर्फ ज्योतिष लाभ मिलते हैं बल्कि स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं। इसे पहनने वाले व्यक्तियों के शरीर से सुस्ती और थकान जैसी समस्याएं दूर हो जाती हैं। इसलिए ऊर्जा को बढ़ाना चाहते हैं तो सोने की अंगूठी को धारण कर सकते हैं।

pic: social media

धन और समृद्धि को बढ़ाती है सोने की अंगूठी

सोना एक बेहद कीमती धातु होता है। ऐसे में सोने की अंगूठी को पहनने से समृद्धि और धन दोनों ही चीजें आकर्षित होती हैं।अगर आप सोने की अंगूठी को पहनती हैं तो आपके जीवन में नए अवसर एक के बाद एक खुलते जाते हैं और आप अपने जीवन में विकास की ओर आगे बढ़ते हैं।

pic: social nedia

एकाग्रता को बढ़ाती है सोने की अंगूठी

मान्यता के अनुसार सोना मानसिक समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है। सोने की अंगूठी को धारण करने से आपको एक स्थिति पर एकाग्र होने में मदद मिलती है। इसके जरिए आप जीवन में बड़े बड़े फैसले निडरता से ले सकते हैं। इसके साथ करियर ग्रोथ में भी मदद मिलती है।

दांपत्य जीवन में लेकर आता है खुशहाली

सोने की अंगूठी धन और मान सम्मान बढ़ाने का प्रतीक भी मानी जाती है। इसके साथ ही मान्यता ये भी है कि इसे धारण करने से दांपत्य जीवन खुशहाल होता जाता है।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: सूर्यास्त के बाद कभी न लाएं इन वस्तुओं को घर, सुख शांति हो जाएगी भंग

ग्रह दोषों को करता है दूर

रत्न शास्त्र के मुताबिक हाथों में सोने की अंगूठी को धारण करने से ग्रह दोष दूर हो जाते हैं। इसलिए भी इसे एक महत्वपूर्ण धातु माना जाता है।

कर्ज से मिल जाती है मुक्ति

सोना पहनना शुभ माना जाता है, सोना पहनने से कर्ज से मुक्ति मिल जाती है और आय के नए नए रास्ते खुलने लग जाते हैं।

READ: khabrimedia-latest Vaastu Tips-Latest Astro Tips-Lates Top Hindi News-Astrology-Latest Delhi-Ncr News-Noida News-Greater Noida News